हाल ही में जया अरुणाचलम का निधन हुआ, वे किस राज्य से थीं?

उत्तर  -तमिलनाडु जया अरुणाचलम वर्किंग विमेंस फोरम की संस्थापक थीं, उनका निधन 29 जून, 2019 को चेन्नई में हुआ। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए सराहनीय कार्य किया। भारत सरकार ने 1987 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।

हाल ही में भारत और फ्रांस के बीच “गरुड़-VI’ अभ्यास किस शहर में शुरू हुआ?

उत्तर –  मोंट डी मारसन भारतीय वायुसेना तथा फ़्रांसिसी वायुसेना के बीच गरुड़-VI संयुक्त वायु अभ्यास शुरू हो गया है, इस अभ्यास का आयोजन फ्रांस के मोंट डी मारसन में किया जा रहा है। इस अभ्यास के पिछले संस्करण का आयोजन जून, 2014 में राजस्थान में किया गया था। इस वर्ष गरुड़ अभ्यास के 6वें

नासा के “पंच मिशन” के लिए किस भारतीय वैज्ञानिक को सह-अन्वेषक के रूप में चुना गया है?

उत्तर – प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी नासा के पंच मिशन के द्वारा सूर्य की बाहरी परत के क्षेत्र के चित्र लिए जायेंगे। प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी नासा के इस मिशन में सह-अन्वेषक के रूप में कार्य करेंगे। वे भारतीय खगोल-भौतिकी संस्थान के वैज्ञानिक हैं। PUNCH का पूर्ण स्वरुप “Polarimeter to Unify the Corona and Heliosphere” है।

हाल ही में किस तितली प्रजाति को तमिलनाडु की आधिकारिक तितली घोषित किया गया?

तमिल योमैन नामक तितली की प्रजाति को राज्य की आधिकारिक तितली प्रजाति घोषित किया गया है,यह तितली पश्चिमी घाट में पायी जाती है। तमिलनाडु देश का ऐसा पांचवा राज्य है जिसने आधिकारिक तितली प्रजाति का चयन किया है। तमिलनाडु में 32 तितली हॉटस्पॉट हैं।

किस देश ने वाणिज्यिक व्हेलिंग पुनः शुरू की है?

उत्तर –  जापान जापान ने अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग की सदस्यता छोड़ने के बाद जुलाई, 2019 से वाणिज्यिक व्हेलिंग फिर से शुरू कर दी है। अब  जापानी व्हेलर्स पुनः तटीय क्षेत्रों में व्हेल मछली का शिकार कर सकेंगे। अब जापान में केवल अपने क्षेत्राधिकार वाले क्षेत्रों में व्हेल मछली का शिकार किया जायेगा। जापान ने दक्षिणी