अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ द्वारा किस खिलाड़ी को ’2019 विमेंस राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर’ चुना गया है?

उत्तर – लालरेमसियामी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ द्वारा ‘2019 विमेंस राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर’ चुना गया है। 19 वर्षीय लालरेमसियामी मिजोरम से हैं, वे इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। पुरुष वर्ग में भारत के विवेक सागर प्रसाद को ‘2019 राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर’

e-DFS (Electronic Dealer Financing Scheme) किस सार्वजनिक सेक्टर बैंक का फ्लैगशिप उत्पाद है?

उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में क्रेडिट सुविधा प्रदान करने के लिए मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी रियलमी के साझेदारी की है। यह साझेदारी एसबीआई की e-DFS (Electronic Dealer Financing Scheme) स्कीम के तहत की गयी है। इस साझेदारी के तहत रियलमी के डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को कम दर पर

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) को कब लांच किया गया था?

उत्तर – 2016 गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) एक राष्ट्रीय ऑनलाइन सार्वजनिक खरीद प्लेटफार्म है। इसे केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 2016 में लांच किया गया था। यह मार्केटप्लेस हाल ही में सुर्ख़ियों में था, इस पोर्टल के माध्यम से 40,000 करोड़ रुपये की सार्वजनिक खरीद हुई है। केन्द्रीय बजट में इस पोर्टल के माध्यम से टर्नओवर को

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नवीनतम अध्ययन के अनुसार गुमशुदा महिलाओं की सर्वाधिक संख्या किस राज्य में है?

उत्तर – महाराष्ट्र राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नवीनतम अध्ययन के अनुसार पिछले तीन वर्षों में गुमशुदा महिलाओं की सर्वाधिक संख्या महाराष्ट्र में है। इसके बाद पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश का स्थान है। NCRB ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद गुमशुदा बच्चों व महिलाओं पर डाटा का संकलन किया है। यह डाटा

जीरी वेसली ने टाटा ओपन महाराष्ट्र 2020 का खिताब जीता, वे किस देश से हैं?

उत्तर – चेक गणराज्य चेक गणराज्य के जीरी वेसली ने पुणे में आयोजित टाटा ओपन महाराष्ट्र 2020 का खिताब जीता। उन्होंने पांच वर्ष पहले ऑकलैंड में ATP टूर खिताब जीतने के बाद इस खिताब को जीता है। पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में किया जाता था।