किस राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाम बदलकर ‘जल शक्ति विभाग’ रखा गया है?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाम बदलकर ‘जल शक्ति विभाग’ रखा गया है। यह कार्य लेफ्टिनेंट जनरल जी.सी. मुर्मू की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद द्वारा किया गया। प्रशासनिक परिषद् ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को मंज़ूरी दी है, इसके तहत जम्मू-कश्मीर में दिसम्बर, 2021

22वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सी फ़ूड शो का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – कोच्ची केरल के कोच्ची शहर में 12 वर्ष के बाद भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सी फ़ूड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा 7 फरवरी, 2020 को किया गया। इस प्रदर्शनी में देश भर के समुद्री उत्पाद आयातक व निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रदर्शनी

किस संगठन द्वारा डिजिटल भुगतान सूचकांक जारी किया जाएगा?

उत्तर – भारतीय रिज़र्व बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान सूचकांक जारी करने की घोषणा की है। इस सूचकांक के द्वारा देश में भुगतान के डिजिटलीकरण का मूल्यांकन किया जाएगा। इस सूचकांक को जुलाई, 2020 में लांच किया जायेगा।

पांचवें भारत-रूस सैन्य औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – लखनऊ लखनऊ में पांचवें भारत-रूस सैन्य औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन DefExpo के साथ किया गया। इस दौरान रूस और भारत की कंपनियों के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। इसमें राडार सिस्टम, रक्षा उपकरण, ASW राकेट लांचर, 3डी मॉडलिंग इत्यादि शामिल हैं। इसमें प्रमुख समझौते BHEL, भारत डायनामिक्स

आरबीआई की मौद्रिक नीति के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर कितनी रहेगी?

उत्तर – 6% भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की आर्थिक विकास दर 6% रहेगी। आर्थिक सर्वेक्षण में विकास दर 6-6.5% रहने का अनुमान लगाया गया था।