प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना किस केन्द्रीय मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना है?

उत्तर – कौशल विकास तथा उद्यमशीलता मंत्रालय प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कौशल विकास तथा उद्यमशीलता मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना है। इसका क्रियान्वयन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश में 2020 तक एक करोड़ लोगों को कौशल प्रदान करना है। इस योजना को 2015 में लांच किया गया था। हाल

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं नवनीत कौर किस खेल से जुड़ी हुई हैं?

उत्तर – हॉकी भारतीय हॉकी की स्ट्राइकर नवनीत कौर हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं। उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले गये मैच में दो महत्पवूर्ण गोल किये, जिसके परिणामस्वरुप भारत ने मैच को 3-0 से अपने नाम किया।

उद्यानोत्सव का आयोजन किस स्थान पर किया जाता है?

उत्तर – राष्ट्रपति भवन 4 फरवरी, 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उद्यानोत्सव का उद्घाटन किया। इसके तहत मुग़ल गार्डन 5 फरवरी, 2020 से 8 मार्च, 2020 तक सभी के लिए खुले रहेंगे। उद्यानोत्सव 2020 के मुख्य आकर्षण सुन्दर फूल तथा ट्यूलिप्स इत्यादि होंगे। मुग़ल गार्डन की यात्रा करने के लिए राष्ट्रपति

भारत के सबसे बड़े बागवानी मेले ‘राष्ट्रीय बागवानी मेले’ का आयोजन इस शहर में किया जाएगा?

उत्तर – बंगलुरु राष्ट्रीय बागवानी मेले का आयोजन बंगलुरु में भारतीय बागवानी अनुसन्धान संस्थान के हेसरघट्टा कैंपस में किया जायेगा। इस मेले का आयोजन 5 से 8 फरवरी के दौरान किया जाएगा। इसकी थीम ‘कृषि को उद्यम बनाना’ (Making farming an enterprise) है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के 50,000 से अधिक किसान हिस्सा लेंगे।

हाल ही में राष्ट्रीय भारतोलन चैंपियनशिप में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान करने वाली मीराबाई चानू किस राज्य से हैं?

उत्तर – मणिपुर भारतीय भारतोलक मीराबाई चानू ने हाल ही में राष्ट्रीय भारतोलन चैंपियनशिप में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया गया। उन्होंने कुल 203 किलोग्राम का भार उठाया, इससे पहले उनका रिकॉर्ड 201 किलोग्राम था। मणिपुर की मीराबाई चानू विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं।