भारतीय रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में कितनी कमी की है?

उत्तर –  0.25% आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) में 0.25 की कमी की है, अब रेपो रेट  6% से कम होकर 5.75% हो गया है। गौरतलब है कि अब RTGS और NEFT पर लगने वाले शुल्क को ख़त्म करने का निर्णय लिया गया है। रेपो दर रेपो दर, वह

2019 वैश्विक दिव्यांग शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – बूएनोस एरेस वैश्विक दिव्यांग शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण का आयोजन अर्जेंटीना के बूएनोस एरेस में 6 से 8 जून, 2019 के दौरान किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केन्द्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत द्वारा किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में दिव्यांगजनों

“क्रिकेट वर्ल्ड कप : द इंडियन चैलेंज” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर –  आशीष रे “क्रिकेट वर्ल्ड कप : द इंडियन चैलेंज” पुस्तक को आशीष रे द्वारा लिखा गया है, यह पुस्तक भारतीय दृष्टिकोण से क्रिकेट विश्व कप के इतिहास पर लिखी गयी है। इस पुस्तक में 1975 से 2015 तक के विश्व कप का विवरण किया गया है।

विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 5 जून प्रत्येक वर्ष 5 जून को वैश्विक स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरुक बनाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का विषय ‘वायु प्रदूषण’ (Beat Air Pollution) है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मेज़बान देश चीन है। मुख्य

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर  – मृत्युंजय मोहपात्रा प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मृत्युंजय मोहपात्रा को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है, उनके नियुक्ति आदेश को केन्द्रीय कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। मृत्युंजय मोहपात्रा 54 वर्षीय मृत्युंजय मोहपात्रा चक्रवात चेतावनी विशेषज्ञ हैं, वे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में “G” ग्रेड के वैज्ञानिक