तिज्जानी मुहम्मद-बन्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है, वे किस देश से हैं?

उत्तर –  नाइजीरिया तिज्जानी मुहम्मद-बन्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है, वे नाइजीरिया से हैं। वे संयुक्त राष्ट्र में नाइजीरिया के एम्बेसडर हैं। वे सितम्बर, 2019 में इक्वेडोर की मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा की जगह लेंगे।

किस देश की महिला हॉकी टीम ने केंटर फिट्जगेराल्ड U21 इंटरनेशनल खिताब को अपने नाम किया?

उत्तर – भारत भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने केंटर फिट्जगेराल्ड U21 इंटरनेशनल खिताब को अपने नाम किया। भारत ने फाइनल में आयरलैंड को 1-0 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में मुमताज़ खान ने सर्वाधिक तीन गोल किये।

किस भारतीय-अमेरिकी को USIBC ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2019 के लिए चुना गया है?

उत्तर – सुन्दर पिचाई भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई तथा नैस्डेक के प्रेसीडेन्ट एडना फ्रीडमैन को प्रतिष्ठित ग्लोबल लीडरशिप आवर्ड 2019 के लिए चुना गया है। यह अवार्ड वाशिंगटन बेस्ड यू.एस.-इंडिया बिज़नेस कौंसिल (USIBC) द्वारा 2019 इंडिया आइडियाज समिट के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 2007 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जा

हाल ही में दिन्यार कांट्रेक्टर का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

उत्तर –  फिल्म व थिएटर दिन्यार कांट्रेक्टर एक अभिनेता थे, उनका निधन 5 जून, 2019 को मुंबई में हुआ। उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने चोरी चोरी चुपके चुपके, खिलाड़ी, बादशाह, दरार, 36 चाइना टाउन जैसी फिल्मों में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने “खिचड़ी” और “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” जैसे

जे.सी. डेनियल अवार्ड 2019 के लिए किसका चयन किया गया है?

उत्तर – शीला मलयालम अभिनेत्री शीला को हाल ही में  जे.सी. डेनियल अवार्ड प्रदान किया गया, उन्हें यह सम्मान सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिय गया है। वे अरनमुला पोनम्मा (2005) के बाद इस पुरस्कार को जीतने वाली दूसरी महिला हैं। जे. सी. डेनियल अवार्ड जे. सी.डेनियल अवार्ड केरल सरकार द्वारा मलयालम सिनेमा