हाल ही में प्रसिद्ध अभिनेता कारमाइन कैरीदी का निधन हुआ, वे किस देश से थे?

उत्तर –  अमेरिका   हाल ही में प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता कारमाइन कैरीदी का निधन हुआ। उन्हें “द गॉडफादर : पार्ट II” में कारमाइन रोजातो की भूमिका के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने फिलीस, स्टार स्काई एंड हच, टैक्सी इत्यादि टीवी शो में कार्य किया।

कॉर्पोरेट लोन के लिए गौण बाज़ार के लिए गठित आरबीआई समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – टी.एन. मनोहरन     भारतीय रिज़र्व बैंक ने 6 सदस्यीय टास्क फ़ोर्स का गठन किया है, इस टास्क फ़ोर्स के प्रमुख केनरा बैंक के चेयरमैन टी.एन. मनोहरन हैं। यह टास्क फ़ोर्स लोन विक्रय के मौजूदा बाज़ार की समीक्षा करेगा। इसके अलावा यह टास्क फ़ोर्स कॉर्पोरेट लोन के लिए गौण बाज़ार के विकास के लिए

हाल ही में नाइजीरिया का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया?

उत्तर – मुहम्मदु बुहारी हाल ही में मुहम्मदु बुहारी ने दूसरे कार्यकाल के लिए नाइजीरिया राष्ट्रपति के रूप में शपथ की। उन्हें चुनाव में 56% वोट प्राप्त हुए। चुनाव में उनके मुख्य प्रतिद्वंदी उम्मीदवार अतिकु अबू बकर थे। बुहारी के सामने सुरक्षा, आर्थिक विकास तथा उच्च बेरोज़गारी दर को कम करने की चुनौती है।

अमेरिका ने हाल ही में किन दो देशों को मुद्रा निगरानी सूची से हटाया है?

उत्तर –  भारत और स्विट्ज़रलैंड अमेरिका ने हाल ही में भारत और स्विट्ज़रलैंड को मुद्रा मॉनिटरिंग सूची से हटाया है। इसका मुख्य कारण यह है कि पिछले दो रिपोर्ट्स इन दोनों देशों के पक्ष में रहीं थीं। मॉनिटरिंग सूची अथवा निगरानी सूची में उन देशों के नाम शामिल किये जाते हैं जिनकी विदेशी विनिमय नीतियां

हाल ही में फ़ास्टैग को किस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाया गया?

उत्तर – अमेज़न टोल भुगतान  के लिए फ़ास्टैग को अमेज़न पर ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। फ़ास्टैग को जनवरी, 2019 में लांच किया गया था। FASTag FASTag इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली है, इसका संचालन राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जा रहा है। FASTag के द्वारा टोल प्लाजा में रुके बिना ही व्यक्ति के खाते