हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे सौरभ चौधरी किस खेल से सम्बंधित हैं?

उत्तर – निशानेबाजी भारत के 17 वर्षीय युवा शूटर सौरभ चौधरी ने जर्मनी के म्युनिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब है कि इस इवेंट में उन्होंने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इसी वर्ष दिल्ली में ISSF विश्व कप में 246 अंक का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस

हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान चंद का निधन हुआ, वे किस राज्य के निवासी थे?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश   स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान चंद का निधन 93 वर्ष की आयु में हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ। उनका जन्म 26 अक्टूबर, 1926 को हुआ था। वे आजाद हिन्द फ़ौज के सदस्य थे।

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शान्ति सैनिक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 29 मई प्रतिवर्ष 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस मनाया जाता है, इसके द्वारा संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के योगदान के लिए सम्मान व्यक्त किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस की “नागरिकों की सुरक्षा, शांति की सुरक्षा” है। 29 मई, 1948 को प्रथम संयुक्त

अंतर्राष्ट्रीय एवेरेस्ट दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर –  29 मई प्रतिवर्ष 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय एवेरेस्ट दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस माउंट एवेरेस्ट पर प्रथम सफल चढ़ाई की याद में मनाया जाता है। 29 मई, 1953 को सर एडमंड हिलेरी तथा तेनजिंग नोर्गे ने सफलतापूर्वक माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई की थी। नेपाल ने 2008 में इस दिवस

किस भारतीय लेखक ने हाल ही में नाइन डॉट्स प्राइज 2019 जीता?

उत्तर – एनी जैदी भारतीय लेखक एनी जैदी को हाल ही में नाइन डॉट्स प्राइज 2019 का विजेता घोषित किया गया। नाइन डॉट्स प्राइज यह एक वैश्विक पुस्तक पुरस्कार है। इसका उद्देश्य नवीन सोच को बढ़ावा देना है। इस पुरस्कार के लिए उमीदवारों से कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिसका जवाब 3000 दिया जाना चाहिए।