रोबर्ट अबेला हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री चुने गये?

उत्तर – माल्टा रोबर्ट अबेला माल्टा के नए प्रधानमंत्री चुने गये हैं। वे जोसफ मस्कट की जगह प्रधानमंत्री बने हैं। जोसफ मस्कट एक पत्रकार की हत्या में शामिल थे, जिस कारण उन्हें सत्ता छोड़ी पड़ी थी।

हाल ही में सड़क सुरक्षा हितधारक बैठक में ‘इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस’ लांच किया गया, इस डेटाबेस को किस संस्थान द्वारा तैयार किया गया है?

उत्तर – IIT मद्रास केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने हाल ही में सुरक्षा हितधारक बैठक में ‘इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस’ लांच किया। यह एक केन्द्रीय डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है, इसके द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के कारण का विश्लेषण किया जायेगा तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए समाधान ढूंढें जायेंगे। इस प्रोजेक्ट की

प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए किस राज्य के जिला प्रशासन ने स्वच्छता दर्पण अवार्ड जीता?

उत्तर – ओडिशा ओडिशा के पुरी जिला प्रशासन ने प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए स्वच्छता दर्पण अवार्ड जीता है। यह पुरस्कार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अधीन पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा प्रदान किया गया। पिछले वर्ष ओडिशा सरकार ने पुरी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए योजना लांच की थी।

हाल ही में सुप्रसिद्ध फिल्ममेकर व निर्देशक मनमोहन मोहपात्रा का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?

उत्तर – ओडिशा हाल ही में ओडिशा के मनमोहन मोहपात्रा का निधन हुआ। उन्होंने लगातार आठ बार सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड जीता था। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘सीता राती’ थी।

हाल ही में किस संगठन ने भारत में वार्षिक शिक्षा स्टेटस रिपोर्ट जारी की?

उत्तर – प्रथम NGO 14 जनवरी, 2020 को गैर-लाभकारी संगठन ‘प्रथम’ ने वार्षिक शिक्षा स्टेटस रिपोर्ट 2019 जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार सरकारी स्कूलों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रवेश ज्यादा हुआ है। इसके विपरीत निजी स्कूलों में लड़कों का प्रवेश लड़कियों से ज्यादा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार 56.8% लड़कियों तथा