किस देश में दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े सोलर पॉवर फार्म का उद्घाटन किया गया?

उत्तर – वियतनाम वियतनाम ने हाल ही में दक्षिण पूर्वी एशिया के सबसे बड़े सोलर पॉवर फार्म का उद्घाटन किया, यह सोलर पॉवर फार्म प्रतिवर्ष 688 मिलियन kWh विद्युत् उत्पन्न कर सकता है। इससे 3,20,000 घरों को बिजली मिलेगी।

‘जेल में कट्टरता तथा आपराधिक गतिविधियों’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस संगठन में किया गया?

उत्तर – पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो पुलिस अनुसधान व विकास ब्यूरो ने हाल ही में ‘जेल में कट्टरता तथा आपराधिक गतिविधियों’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर कारागार के कर्मचारियों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्लेटफार्म प्रदान करना था ।

किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना’ लांच की?

उत्तर – हरियाणा हरियाणा सरकार ने हाल ही में दो बीमा योजनायें लांच की हैं : मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना। इन योजनाओं का लाभ छोटे व मध्यम व्यापारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये का कवर प्रदान किया

भारत- सोमालिया संबंध

भारत और सोमालिया के सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हालांकि भारत ने 1961 में अपना दूतावास खोला, लेकिन आखिरकार 1991 में सोमालिया गृह युद्ध के कारण इसे बंद कर दिया गया। नैरोबी, केन्या का उच्च आयोग समवर्ती रूप से सोमालिया के लिए भी मान्यता प्राप्त है। सोमालिया एक LDC (अल्पविकसित देश) देश हैऔ र इसलिए

भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंध

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंध पुराने हैं। 1946 में अपने रंगभेद विरोधी आंदोलन में दक्षिण अफ्रीका का समर्थन करने में भारत सबसे आगे था। हालांकि, 1950 के दशक के बाद व्यापार और संबंध पहले जैसे अच्छे नहीं थे। 1993 में जोहान्सबर्ग में सांस्कृतिक केंद्र खोलने के बाद इसे फिर से बहाल किया गया।