किस केन्द्रीय मंत्रालय ने हाल ही में ‘गति’ नामक ऑनलाइन मॉनिटरिंग पोर्टल लांच किया है?

उत्तर – केन्द्रीय सड़क परिवहन व उच्चमार्ग मंत्रालय केन्द्रीय सड़क परिवहन व उच्चमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में ‘गति’ नामक ऑनलाइन मॉनिटरिंग पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल का विकास राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ‘प्रगति पोर्टल’ की तर्ज़ पर किया है। गति पोर्टल को NHAI की वेबसाइट से एक्सेस किया जा सकता है, इसमें

GSTN फाइलिंग पोर्टल का प्रदर्शन सुधारने के लिए भारत ने किस कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – इनफ़ोसिस भारत सरकार ने हाल ही में GSTN फाइलिंग पोर्टल का प्रदर्शन सुधारने के इनफ़ोसिस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इनफ़ोसिस इस GSTN फाइलिंग पोर्टल को बेहतर बनाने में मदद करेगा। परिवर्तन के बाद यह पोर्टल अप्रैल, 2020 से चालू हो जायेगा।

किस भारतीय हवाईअड्डे ने महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा संचालित ‘वीमेन विद व्हील्स’ टैक्सी सेवा शुरू की है?

उत्तर – इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, नई दिल्ली इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, नई दिल्ली ने महिलाओं के लिए ‘वीमेन विद व्हील्स’ टैक्सी सेवा शुरू की है, यह टैक्सी सेवा महिलाओं के लिए है और इसका संचालन भी महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। इस पहल को ‘सखा कैब्स’ द्वारा शुरू किया गया है। इस टैक्सी सेवा

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 25 जनवरी प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इसके द्वारा पर्यटन के महत्व बल दिया जाता है। फिक्की-यस बैंक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में पर्यटन उद्योग ने 247.3 अरब डॉलर की कमाई की और देश जीडीपी में 9.2% का योगदान दिया। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितम्बर को

देश की सेवा करने वाले जंतुओं के लिए भारत का प्रथम युद्ध स्मारक किस शहर में स्थापित किया जाएगा?

उत्तर – मेरठ देश की सेवा करने वाले श्वान व अश्व इत्यादि के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रथम युद्ध स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इस युद्ध स्मारक में उन श्वानों व अश्वों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों तथा कारगिल युद्ध के दौरान सेना के साथ कार्य किया।