अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘सूरज अवार्ड’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है?

ओडिशा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूरज सेठी के नाम पर अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए ‘सूरज अवार्ड’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है। एक सड़क दुर्घटना में सूरज सेठी की मृत्यु हो जाने के बाद उनके अंगो का प्रत्यारोपण 6 लोगों को किया गया था। 

किस मंत्रालय ने ‘स्वच्छ-निर्मल तट अभियान’ लांच किया है?

पर्यावरण मंत्रालय, केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय देश के 50 चिन्हित समुद्र तटों पर 11 से 17 नवम्बर, 2019 के दौरान ‘स्वच्छ-निर्मल तट अभियान’ का आयोजन कर रहा है, इस अभियान के तहत इन तटों में सफाई की जा रही है। 

भारतीय में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

9 नवम्बर भारत में प्रत्येक वर्ष 9 नवम्बर को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सभी नागरिकों तक कानूनी सहायता सुनिश्चित करना है तथा समाज के कमज़ोर वर्गों को निशुल्क व कुशल कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना है। इस दिवस के द्वारा समाज के वंचित व कमज़ोर वर्ग को कानूनी