किस शहर के छात्रों ने सबसे बड़े एस्ट्रोफिजिक्स असेम्बल में हिस्सा लेकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?

कलकत्ता कलकत्ता में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव के दौरान 1598 छात्रों ने स्पेक्ट्रोस्कोप को असेम्बल किया। वैज्ञानिकों द्वारा स्पेक्ट्रोस्कोप का इस्तेमाल आकाशीय पिंडों के तापमान तथा रासायनिक संरचना का पता लगाने के लिए किया जाता है।

6वें G20 पार्लियामेंट्री स्पीकर्स समिट में भारतीय संसदीय दल का नेतृत्व किसने किया?

ओम बिरला लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 6वें G20 पार्लियामेंट्री स्पीकर्स समिट में भारतीय संसदीय दल का नेतृत्व किया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन जापान के टोक्यो में किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक मामलों में कानून निर्माताओं की भूमिका को मज़बूत बनाना है।

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

आदित्य मिश्र 1989 बैच के आईपीएस अफसर आदित्य मिश्र को पांच वर्ष की अवधि के लिए लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।