हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 फरवरी 2018

1. हाल ही में हवा से कार्बन-डाई -ऑक्साइड को खींचकर सिंथेटिक हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का प्लांट कहाँ स्थापित किया गया है?
हवा से कार्बन-डाई-ऑक्साइड को खींचकर सिंथेटिक हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का प्लांट कनाडा में स्थापित किया गया है| यह प्लांट 1 साल में करीब 10 लाख टन कार्बन-डाई-ऑक्साइड को सोखेगा। जो कि करीब 2.5 लाख गाड़ियों से निकले कार्बन फुट प्रिंट के बराबर है। फर्म का लक्ष्य एक प्लांट से एक दिन में 10 हजार बैरल हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का है।
2. हाल ही में किस देश ने दुनिया के सबसे छोटे रॉकेट का प्रक्षेपण किया है?
जापान ने दुनिया के सबसे छोटे रॉकेट का प्रक्षेपण किया है| यह रॉकेट जेएएक्स एके एसएस-520 का एक सुधार हुआ संस्करण है| इसे पृथ्वी की सतह की तस्वीर लेने के लिए टोक्यो विश्वविधालय द्वारा विकसित किया गया है|
3. अगाथा क्रिस्टी कौन थी?
अगाथा क्रिस्टी प्रसिद्ध अग्रेंजी भाषा की लेखिका थी| इनकी द्वारा लिखी गई पुस्तकों पर 27 फ़िल्में बनाई जा चुकी है| गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज दुनिया की सबसे मोटी पुस्तक भी इन्ही के नाम है| इनके द्वारा लिखी कहानियों पर वीडियो गेम भी बनाया जा चुका है| ‘क्रिस्टी –द एबीसी मर्डर्स’ गेम 2016 में लांच किया गया था| इनका जन्म 15 सितंबर 1890 में तथा मृत्यु 12 जनवरी 1976 में हुई थी| अब तक इनकी 200 करोड़ से भी ज्यादा पुस्तकें बिक चुकी है|
4. हुकुम सिंह कौन थे?
हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद थे| हुकुम सिंह कैराना सीट से निर्वाचित हुए थे। हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश से सात बार विधायक रहे और 2014 के चुनावों में लोकसभा में प्रवेश से पहले राज्य मंत्री पद पर कार्यरत थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही अंडर-19 विश्व कप का ख़िताब किस देश ने जीता है?
अंडर-19 विश्व कप का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर यह ख़िताब जीता है| भारतीय क्रिकेट टीम इस ख़िताब को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम बन गई है| इससे पहले भारत ने मुहम्मद कैफ (2002), विराट कोहली (2008), तथा उन्मुक्तचंद (2012) की कप्तानी में ये ख़िताब जीत चुके है|
6. हाल ही में इंडिया ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
इंडिया ओपन का ख़िताब अमेरिका की बेइवेन ने जीता है| बेइवेन ने इंडिया ओपन के फाइनल मुकाबले में भारत की बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु को 21-18, 11-21, 22-20 से हराकर यह ख़िताब जीता है| रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद से किसी टूर्नामेंट के फाइनल में यह सिंधु की पांचवीं हार है।
7. हाल ही में इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में किस खिलाडी ने स्वर्ण पदक जीता है?
इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारत की सुप्रसिद्ध महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम ने स्वर्ण पदक जीता है| मैरीकॉम ने इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में फ़िलिपींस की जो सीगबुको को 4-1 से हराकर यह स्वर्ण पदक जीता है|
8. रॉबर्ट मुगाबे को जापान के प्रधानमंत्री के रूप में कब नियुक्त किया गया था?
रॉबर्ट मुगाबे को जापान के प्रधानमंत्री के रूप में 4 फरवरी 1980 में नियुक्त किया गया था| मुगाबे जिम्बाब्वे के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री थे| जिम्बाब्वे में श्वेत अल्पसंख्यकों का शासन खत्म होने के बाद यह पहला चुनाव था। उनकी अफ्रीकन नेशनल यूनियन पार्टी ने अश्वेतों के लिए आरक्षित 80 में से 57 सीटें जीती थीं।
9. नियाग्रा जल प्रपात कहाँ पर स्थित है?
नियाग्रा जल प्रपात संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है| यह जल प्रपात न्यूयॉर्क के बफेलो से 27 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और कनाडा के टोरंटो (ओन्टारियो) से 120 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है।
10. विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस कैस्पियन सागर के तट पर ईरानी शहर रामसर में आर्द्रभूमि समझौते को मंजूरी देने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| 2 फरवरी 1971 में आर्द्रभूमि समझौते को मंजूरी दी गई थी|

Advertisement

2 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 फरवरी 2018”

  1. Sunil kumar says:

    Sir i like your crent afair

  2. Naina patel says:

    I Like current Affair

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *