हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 जून 2018
1. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा “सेवा भोज योजना” शुरू की गई है?
संस्कृति मंत्रालय द्वारा “सेवा भोज योजना” शुरू की गई है| इस योजना के तहत सभी पात्र संस्थानों का दर्पण पोर्टल में पंजीकरण करवाना आवश्यक है|
2. हाल ही में मिस्र के राष्ट्रति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मिस्र के राष्ट्रति के रूप में अब्दुल फतह अल सिसी को नियुक्त किया गया है| अब्दुल फतह सिसी को दूसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया है| सिसी मिस्र के सेना प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है|
3. स्पेन के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
स्पेन के प्रधानमंत्री के रूप में सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख प्रेडो सांचेज को नियुक्त किया गया है| सांचेज स्पेन के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री है| पॉपुलर पार्टी के अध्यक्ष के रूप में राजोय 2011 से सत्ता में थे। इससे एक दिन पहले मारियानो राजोय ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में शिकस्त के बाद इस्तीफा दे दिया था।
4. हाल ही में विश्व का सबसे ऊँचा रेल ब्रिज कहाँ पर बनाया जा रहा है?
विश्व का सबसे ऊँचा रेल ब्रिज गुवाहाटी के पास नोनी के इजाई नदी पर बनाया जा रहा है| इस ब्रिज की ऊंचाई 141 मीटर है| इस ब्रिज में झारखंड के पत्थर लगाए जा रहे है| गुवाहाटी की मिट्टी ब्रिज को संभालने में सक्षम नहीं है। इसलिए इन पत्थरों की जरुरत पड़ी। इस ब्रिज को बनाने में 65 हजार क्यूबिक टन पत्थर उपयोग में लिया जायेगा|
5. “मैक्सिम अचीवमेंट” पुस्तक के लेखक कौन है?
“मैक्सिम अचीवमेंट” पुस्तक के लेखक ब्रायन ट्रेसी है| इस पुस्तक में बताया गया है कि लक्ष्य देखकर, लिखकर सफलता कैसे हासिल की जाती है| यह पुस्तक 1993 में प्रकाशित की गई थी|
6. स्वर्ण मंदिर में आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार कब चलाया गया था?
स्वर्ण मंदिर में आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार 3 जून 1984 में चलाया गया था| यह ऑपरेशन इंदिरा गाँधी सरकार के आदेश पर चलाया गया था| इस ऑपरेशन को चलाने का उद्देश्य स्वर्ण मंदिर से जरनैल सिंह भिंडारावाला को समाप्त करना था|
7. वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान कब किया था?
वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान 3 जून 1947 में किया था| माउंटबेटन ने कहा था कि एक समुदाय के अधिकांश लोगों को उनकी मर्जी के खिलाफ ऐसी सरकार के तहत जीने को मजबूर करने का सवाल ही नहीं उठता, जिसमें किसी दूसरे समुदाय के लोग बहुसंख्यक हों।
8. प्रथम हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किसकी अध्यक्षता में किया गया था?
प्रथम हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन महात्मा गाँधी की अध्यक्षता में 3 जून 1918 में किया गया था| इस सम्मेलन में हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया था|
9. हाल ही में डैफोडिल फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
डैफोडिल फेस्टिवल ऑस्ट्रिया में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल ऑस्ट्रिया के पहाड़ी क्षेत्रों में स्प्रिंग सीजन शुरू होने पर मनाया जाता है|
10. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है| इस वर्ष पर्यावरण दिवस का विषय “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” रखा गया है| यह दिवस लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|