हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 जनवरी, 2019
1. ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – सौरभ कुमार
सौरभ कुमार को हाल ही में कलकत्ता में ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड का नया महानिदेश नियुक्त किया गया।
इंडियन ऑर्डनेन्स फैक्ट्रीज 41 आयुध निर्माणी फैक्ट्री का समूह है, इसका मुख्यालय कलकत्ता में स्थित है। यह रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
इन फैक्ट्रीज में स्वदेशी रूप से रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश सशस्त्र सेनाओं को स्वदेशी रूप से निर्मित हथियार उपलब्ध करवाना है।
सौरभ कुमार 1982 बैच के इंडियन ऑर्डनेन्स फैक्ट्री सर्विस अफसर हैं। उन्होंने IIT कानपूर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एम.टेक की है। सौरभ कुमार ने 2002 से 2009 के बीच रक्षा मंत्रालय में योजना व समन्वय के निदेशक के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने अवादी में इंजन फैक्ट्री में भी जनरल मेनेजर के रूप में कार्य किया है।
2. सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किस प्रकोष्ठ की स्थापना की गयी है?
उत्तर – निर्यात संवर्धन प्रकोष्ठ
केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन प्रकोष्ठ की स्थापना की। इस प्रकोष्ठ का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (MSME) के लिए सतत माहौल तैयार करना है।
MSME सेक्टर से सम्बंधित निर्यात 2017-18 में 14,390.08 मिलियन डॉलर था।
2017-18 के दौरान देश के कुल निर्यात में MSME सेक्टर का हिस्सा 48.56% था।
देश के MSME सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं, इस सेक्टर की क्षमता का पूर्ण उपयोग करने के लिए केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन प्रकोष्ठ की स्थापना की है।
3. विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 4 जनवरी
4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पहला ब्रेल दिवस है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 नवम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित किया था। 4 जनवरी को ब्रेल दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुइस ब्रेल का जन्म दिवस है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व भर में लगभग 39 मिलियन लोग देख नहीं सकते जबकि 253 मिलियन लोगों में कोई न कोई दृष्टि विकार है। विश्व ब्रेल दिवस का उद्देश्य दृष्टि-बाधित लोगों के अधिकार उन्हें प्रदान करना तथा ब्रेल लिपि को बढ़ावा देना है।
लुइस ब्रेल का जन्म 4 जनवरी, 1809 को फ्रांस के कूपवरे में हुआ था। उन्हें दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने के लिए जाना जाता है। बचपन में एक दुर्घटना के कारण लुइस ब्रेल ने अपनी दोनों आँखों की रौशनी खो दी थी। 1821 में ब्रेल को फ़्रांसिसी सेना के चार्ल्स बार्बिएर के सैन्य संचार के प्रणाली के बारे में ज्ञात हुआ, इस प्रणाली में भी डॉट्स का उपयोग किया जाता था। परन्तु चार्ल्स बार्बिएर का यह कोड काफी जटिल था। इसके बाद ने अपनी लिपि पर कार्य शुरू किया, 1824 तक लुइस ब्रेल ने अपनी लिपि को लगभग तैयार कर लिया था, उस समय वे 15 वर्ष के थे। लुइस ब्रेल की लिपि काफी सरल थी।
4. हाल ही में कैबिनेट ने किस राज्य की अनुसूचित जनजातियों की सूची में परिवर्तन करने को मंज़ूरी दी?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में संशोधन को मंज़ूरी दी। इसके पश्चात् संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) बिल, 2018 संसद में पेश किया जायेगा।
• संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) बिल, 2018 के द्वारा अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में निम्नलिखित बदलाव किये जायेंगे :
• नोकते, तंग्सा, तुत्सा और वांचो अनुसूचित जनजाति को अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजाति की सूची में क्रम संख्या 10 में शामिल किया जायेगा।
• “अबोर” को क्रम संख्या 1 से हटाया जायेगा, क्योंकि यह क्रम संख्या 16 में “आदि” के समान ही है।
• क्रम संख्या 6 में खाम्प्टी के स्थान पर ताई खामती का उपयोग किया जायेगा।
• क्रम संख्या 8 में मिश्मी-कमन (मिजू मिश्मी), इदु (मिश्मी) तथा ताराओं (दिगारू मिश्मी) को शामिल किया जायेगा।
• क्रम संख्या 9 में “मोम्बा” के स्थान पर मोनपा, मम्बा, सारतंग और साजोलोंग को शामिल किया जायेगा।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 342 (1) के तहत राष्ट्रपति के पास किसी जाति, नस्ल, जनजाति, किसी जाति अथवा नस्ल के समूह को चिन्हित करने की शक्ति है। इस सूची में संशोधन के लिए बाद में संसद में कानून पारित करना पड़ता है।
5. हाल ही में विश्व पुस्तक मेला किस स्थान पर शुरू हुआ?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का आयोजन प्रगति मैदान में किया जायेगा। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 27वां संस्करण होगा, इसकी थीम “विशेष आवश्यकताओं वाले पाठक” रखी गयी है। संयुक्त अरब अमीरात का तीसरा सबसे बड़ा अमीरात शारजाह इस पुस्तक मेले का “गेस्ट ऑफ़ ऑनर” होगा।
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 5 जनवरी, 2019 से शुरू होगा, इसका उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया जायेगा। इस वर्ष की थीम “विशेष आवश्यकताओं वाले पाठक” रखी गयी है, इसके द्वारा दया भाव की बजाय सम्मान और समानता के भाव उत्पन्न करना है।
इस मेले में ब्रेल पुस्तकों, ऑडियो बुक्स, समेकित ब्रेल पुस्तक, विशेष आवश्यकताओं वाले लोगों के लिए पुस्तकें प्रदर्शित की जायेगी। महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती को मनाने के लिए गांधीजी द्वारा तथा उन पर लिखी गयी पुस्तकों की प्रदर्शनी भी रखी जाएगी।
6. 2019 इंडियन पैनोरमा फिल्म फेस्टिवल 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
इंडियन पैनोरमा फिल्म फेस्टिवल (IPFF) की शुरुआत नई दिल्ली में सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम II में 4 जनवरी को हुई। इस दस दिवसीय फिल्म उत्सव का आयोजन केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत फिल्म उत्सव निदेशालय द्वारा किया जा रहा है।
7. हाल ही में LIC का कार्यवाहक अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – हेमंत भार्गव
हेमंत भार्गव को LIC का नया कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है। 31 दिसम्बर, 2018 को वी.के. शर्मा अध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) की स्थापना 1 सितम्बर, 1956 को की गयी थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी बीमा कम्पनी है।
8. हाल ही में पाकिस्तान में किस हिन्दू धार्मिक स्थल को राष्ट्रीय घोषित किया गया?
उत्तर – पंज तीरथ
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार ने पेशावर में स्थित प्राचीन हिन्दू धर्म स्थल पंज तीरथ को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया, यह धर्म स्थल उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में स्थित है।
खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व व संग्रहालय निदेशालय ने इस सन्दर्भ में एक अधिसूचना जारी की, इस अधिसूचना को खैबर पख्तूनख्वा पुरातत्व अधिनियम, 2016 के तहत जारी किया।
इस धर्मस्थल का नाम इस स्थान पर स्थित जल के पांच ताल से लिया जायेगा, यहाँ पर एक मंदिर भी स्थित है। महाभारत के अनुसार राजा पांडू इस क्षेत्र से सम्बंधित थे। कार्तिक माह में हिन्दू धर्म के अनुयायी इन ताल में स्नान करते थे। इस स्थान पर दो दिन तक कार्तिक माह में पूजा-अर्चना की जाती थी।
9. हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कितने स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक घोषित किया?
उत्तर – 6
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 6 स्मारकों को 2018 में राष्ट्रीय महत्व के स्मारक घोषित किया।
राष्ट्रीय महत्व के स्मारक
• महाराष्ट्र के नागपुर में उच्च न्यायालय का पुराना भवन
• आगरा में आगा खान की हवेली
• आगरा में हाथी खाना की हवेली
• राजस्थान के अलवर जिले में नीमराणा बावड़ी
• ओडिशा के बोलांगीर जिले में रानीपुर झरेल में मंदिरों का समूह
• उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जिले में कोटली में विष्णु मंदिर
राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के लिए मापदंड
• राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण निम्नलिखित मापदंडों को मध्यनज़र रखता है :
• प्राचीन स्मारक के अवशेष
• प्राचीन स्मारक का स्थान
• ऐसी जगह जहाँ पर स्मारक के संरक्षण के लिए बाड़ इत्यादि लगी हो
• ऐसा स्थान जहाँ पर लोग आसानी से आ-जा सकें
प्राचीन स्मारक क्या है?
प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल व अवशेष अधिनियम, 1958 के अनुसार प्राचीन स्मारक वह ढांचा अथवा स्मारक, गुफा, चट्टानी ढांचा, अभिलेख इत्यादि है जिसका ऐतिहासिक, पुरातात्विक तथा कलात्मक महत्व हो और जो कम से कम 100 वर्ष पुराना हो।
10. पाकिस्तान का नया मुख्य न्यायधीश किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – आसिफ सईद खोसा
2 जनवरी, 2019 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जस्टिस आसिफ सईद खोसा को पाकिस्तान का नया मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया। खोसा मियां साकिब निसार की जगह लेंगे। वे 20 दिसम्बर, 2019 तक इस पद पर बने रहेंगे।
??????? ?? ???? ?? ????? ?????? ?? ?? ??????? ??? ????? ??????? ???????? ???? ??? ??? ?????? ???? ????? ?? ?????? ??? ??? ??? ??? ????? ??? 6 ????? ?? ???? ???? ??????? ?? ??????? ?? ???? ??????? ?? ????? ?????? ??? ?? ?? ????? ???? ?? ????????? ?????? ???? ??? ?? ???? ????? ??? ?? ???? ???? ??? ???? ??? ???? ?? ????? ??? ???? ??????
Thanks bro
Thanks bro for help