हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 17-18 मार्च, 2019
1. हाल ही में माते महादेवी का निधन हुआ, वे किस समुदाय की प्रमुख थीं?
उत्तर – लिंगायत
माते महादेवी लिंगायत समुदाय की एक प्रमुख नेता थीं, हाल ही में उनका निधन बेंगलुरु में हुआ। उन्हें 1970 में जगद्गुरु के रूप में स्थापित किया गया था। उन्होंने कई शैक्षणिक व धार्मिक संस्थानों की स्थापना की। उन्होंने कई पुस्तकों का प्रकाशन भी किया।
2. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में क्रिकेट प्रशासन से सम्बंधित विवादों के निपटारे के लिए किसे मध्यस्थ नियुक्त किया गया है?
उत्तर – पी. एस. नरसिम्हा
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में क्रिकेट प्रशासन से सम्बंधित विवादों के निपटारे के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता पी. एस. नरसिम्हा को मध्यस्थ नियुक्त किया है। जस्टिस एस. ए. बोबडे तथा ए.एम. स्पारे की पीठ ने पी. एस. नरसिम्हा को क्रिकेट प्रशासन सम्बन्धी विवादों के निपटान का कार्यभार सौंपा है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि भारत का कोई अन्य न्यायालय अथवा ट्रिब्यूनल BCCI तथा राज्य क्रिकेट संघों के मामले की सुनवाई नहीं करेगा जब तक पी.एस. नरसिम्हा अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देते।
3. किस टीम ने 2019 सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी को जीता?
उत्तर – कर्नाटक
कर्नाटक ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी 2019 का खिताब जीता, फाइनल में कर्नाटक ने महाराष्ट्र को 8 विकेट से पराजित किया। फाइनल मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 का लक्ष्य रखा। कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल की 85 रन की पारी की सहायता से मैच को जीतकर खिताब को अपने नाम किया।
सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी
सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी का आयोजन भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन रणजी ट्राफी टीमों के बीच किया जाता है। इस ट्राफी का नाम प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट सैय्यद मुश्ताक अली के नाम पर रखा गया है।
इस प्रतिस्पर्धा को 2006-07 में लांच किया गया था, इसमें 5 जोन की 27 रणजी टीमों ने हिस्सा लिया था। शुरू में इसका नाम इंटर-स्टेट टी-20 चैंपियनशिप था। गुजरात और बड़ौदा इस प्रतिस्पर्धा को सर्वाधिक 2-2 बार जीत चुके हैं।
4. हाल ही में इरफ़ान के.टी . ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया, वे किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – एथलेटिक्स
भारत के इरफ़ान के.टी. टोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए एथलेटिक्स से क्वालीफाई करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने एशियन रेस वाल्किंग चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर इवेंट में चौथा स्थान प्राप्त किया, इस स्पर्धा का आयोजन जापान के नोमी में किया गया। इरफ़ान ने 20 किलोमीटर की यह दूरी 1 घंटा, 20 मिनट तथा 57 सेकंड में पूरी की। चौथा स्थान प्राप्त करने के साथ ही उन्होंने सितम्बर, 2019 में दोहा में आयोजित की जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले इरफ़ान ने 2012 के लन्दन ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
5. हाल ही में किस IIT ने भारत की पहली 1.3 पेटाफ्लॉप हाई परफॉरमेंस कंप्यूटिंग फैसिलिटी के लिए C-DAC के साथ समझौता किया?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर ने भारत की पहली 1.3 पेटाफ्लॉप हाई परफॉरमेंस कंप्यूटिंग फैसिलिटी के लिए C-DAC के साथ समझौता किया है। इसका निर्माण राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत किया जाएगा। इस कंप्यूटिंग फैसिलिटी से वैज्ञानिक शोध में काफी लाभ मिलेगा। इसका उपयोग क्रिप्टोग्राफी, मॉलिक्यूलर डायनामिक्स, रसायनशास्त्र, औषधि अनुसन्धान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डाटा विज्ञान इत्यादि में किया जा सकता है। इस फैसिलिटी का निर्माण अगले 3-4 महीनों में कर लिया जायेगा।
6. हाल ही में कुर्ग अरेबिका कॉफ़ी को GI टैग प्रदान किया गया, इसका उत्पादन कर्नाटक के किस जिले में किया जाता है?
उत्तर – कोडागु
भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री ने कॉफ़ी की विभिन्न किस्मों जैसे कुर्ग अरेबिका कॉफ़ी, वायानद रोबस्टा कॉफ़ी, चिकमंगलूर अरेबिका कॉफ़ी, अराकू वैली अरेबिका कॉफ़ी तथा बाबाबुदनगिरी अरेबिका कॉफ़ी को GI टैग प्रदान किये गये।
कुर्ग अरेबिका कॉफ़ी
कर्नाटक का कोडागु जिला कुर्ग अरेबिका कॉफ़ी की कृषि के लिए प्रसिद्ध है। इस कॉफ़ी की सुगंध व स्वाद काफी अलग होता है।
वायानद रोबस्टा कॉफ़ी
वायानद में केरल की 90% कॉफ़ी का उत्पादन किया जाता है। यह केरल की अर्थव्यवस्था का अति महत्वपूर्ण हिस्सा है।
चिकमंगलूर अरेबिका कॉफ़ी
इस कॉफ़ी का उत्पादन कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में किया जाता है। इस क्षेत्र में भारत में सबसे पहले कॉफ़ी उत्पादन शुरू हुआ।
अराकू वैली अरेबिका कॉफ़ी
इस कॉफ़ी का उत्पादन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा ओडिशा के कोरापुट जिले में किया जाता है।
बाबाबुदनगिरी अरेबिका कॉफ़ी
बाबाबुदनगिरी अरेबिका कॉफ़ी का उत्पादन कर्नाटक के बाबाबुदनगिरी क्षेत्र में किया जाता है।
विशिष्ट भौगोलिक संकेत (Geographical Indication)
GI टैग अथवा पहचान उस वस्तु अथवा उत्पाद को दिया जाता है जो कि विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करती है, अथवा किसी विशिष्ट स्थान पर ही पायी जाती है अथवा वह उसका मूल स्थान हो। GI टैग कृषि उत्पादों, प्राकृतिक वस्तुओं तथा निर्मित वस्तुओं उनकी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। यह GI पंजीकरण 10 वर्ष के लिए वैध होता है, बाद में इसे रीन्यू करवाना पड़ता है। कुछ महत्वपूण GI टैग प्राप्त उत्पाद दार्जीलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर संतरा तथा कश्मीर पश्मीना इत्यादि हैं।
7. फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2020 का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – भारत
फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा, हाल ही में इसकी घोषणा फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेन्तिनो ने की। यह निर्णय अमेरिका के मिआमि में आयोजित फीफा परिषद् की बैठक में लिया गया। इससे पहले भारत ने 2017 अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का सफल आयोजन किया था।
अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप की शुरुआत 2008 से हुई थी, इसका आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जाता है। 2018 में इसका आयोजन उरुग्वे में किया गया था, जिसे स्पेन ने जीता था।
फीफा
फीफा विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं का आयोजन करता है। फीफा की स्थापना 1904 में की गयी थी, इसका मुख्यालय ज्यूरिक में स्थित है। फुटबॉल के नियम फीफा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड द्वारा बनाये जाते हैं।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF)
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की स्थापना 23 जून, 1937 को की गयी थी। यह देश में फुटबॉल प्रतियोगिताएं को मंज़ूरी देता है तथा आयोजन भी करता है। वर्तमान में भारत में आयोजित की जाने वाली फुटबॉल प्रमुख प्रतियोगिताएं हैं : इंडियन सुपर लीग, आई-लीग तथा फेडरेशन कप। AIFF को FIFA से 1948 में एफिलिएट किया गया था।
8. ब्रिक्स शेरपा बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – टी.एस. तिरुमूर्ती
15 मार्च को ब्राज़ील के करितिबा में ब्रिक्स शेरपा बैठक का आयोजन किया गया, यह ब्राज़ील अध्यक्षता में आयोजित की जाने वाली पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक थी। इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंधों के सचिव टी.एस. तिरुमूर्ती ने की। इस बैठक में भारत ने ब्राज़ील द्वारा प्रस्तुत किये गये मुद्दों पर सहमती प्रकट की।
9. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा पश्चिमी नील बुखार किसके कारण फैलता है?
उत्तर – मच्छरों के कारण
पश्चिमी नील बुखार मच्छरों के कारण होने वाला वायरल बुखार है। भारत में यह काफी दुर्लभ है। पश्चिमी नील बुखार फ्लैवीविरीडे परिवार का सदस्य है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में कहा है कि यह रोग क्यूलेक्स नामक मच्छरों के काटने से तब होता है जब यह मच्छर संक्रमित पक्षियों का भक्षण करते हैं। यह संक्रमण तभी निश्चित किया जा सकता है यदि दूसरा सैंपल टेस्ट भी सकारात्मक आता है।
10. हाल ही में डेरिल डी’मोंटे का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – पत्रकारिता
डेरिल मोंटे एक वरिष्ठ पत्रकार तथा पर्यावरण के लिए लिए कार्य करने वाले कार्यकर्त्ता है। हाल ही में उनका निधन मुंबई में हुआ। अपने लम्बे करियर के दौरान उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस में कार्य किया। इसके अलावा वे फोरम ऑफ़ एनवायरनमेंट जर्नलिस्ट्स ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे।
sir you are doing your best
and thank for great informations
Thank you so much Dev! Your kind words mean a lot to us!
� Team GKToday
Sir you are doing best and everyone are more satisfy than everyone
Thank you so much Raja! Your kind words mean a lot to us!
– Team GKToday
Sir you are best
Thank you so much Ritesh! Your kind words mean a lot to us!
� Team GKToday
Thanks for great information
What I can do for exam preparation with current affairs 2018-19 help me sir
i love gk today team and because i am prapairing exam but yor are provide me all best knowledge about daily events
Thanks for providing me the best CA questions.
thanks Sir.
Thanks for collecting information and doing such a hardwork for us
I am preparing mppsc.