हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 जुलाई, 2019

1. फार्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में शीर्ष भारतीय कंपनी कौन है?
उत्तर – रिलायंस
मुकेश अम्बानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) फार्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में शामिल होने वाली शीर्ष भारतीय कंपनी बन गयी है, इस वर्ष रिलायंस 106वें स्थान पर है, इस वर्ष रिलायंस की रैंकिंग में 42 स्थानों का सुधार हुआ है। इससे पहले इंडियन आयल कारपोरेशन फार्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में शीर्ष भारतीय कंपनी थी।
रिलायंस के राजस्व में 32.1% की वृद्धि हुई है, 2018 में रिलायंस का राजस्व 62.3 अरब डॉलर से बढ़कर 2019 में 82.3 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। जबकि इंडियन आयल कारपोरेशन का राजस्व 65.9 अरब डॉलर से बढ़कर 77.6 अरब डॉलर पर पहुँच गया है।
सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियां : आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (160वां स्थान), भारतीय स्टेट बैंक (236वां स्थान), टाटा मोटर्स (265वां स्थान), भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (275वां स्थान) तथा राजेश एक्सपोर्ट्स (495वां स्थान) ।
टॉप 10 कंपनियां
1. वालमार्ट (अमेरिकी रिटेल कंपनी)
2. सिनोपेक ग्रुप (चीन की सरकारी तेल व गैस कंपनी)
3. रॉयल डच शैल (डच कंपनी)
4. चाइना नेशनल पेट्रोलियम
5. स्टेट ग्रिड
6. सऊदी अरामको (सऊदी अरब की तेल कंपनी
7. ब्रिटिश पेट्रोलियम (ब्रिटिश तेल व गैस कंपनी)
8. एक्सॉन मोबिल
9. वोल्क्सवैगन
10. टोयोटा मोटर्स
फार्च्यून ग्लोबल 500
यह एक वार्षिक रैंकिंग है, इसमें विश्व भर की 500 कंपनियों को शामिल किया जाता है, इन कंपनियों को राजस्व के आधार पर शामिल किया जाता है। इस सूची को फार्च्यून नामक अमेरिकी पत्रिका द्वारा तैयार किया जाता है।
2. “Fire and Fury Corps – Saga of Valour, Fortitude and Sacrifice” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह
“Fire and Fury Corps – Saga of Valour, Fortitude and Sacrifice” पुस्तक के लेखक उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह हैं। इस पुस्तक में “फायर एंड फ्यूरी” के इतिहास तथा उपलब्धियों का वर्णन किया गया है। “फायर एंड फ्यूरी” जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल (LoC) तथा लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल (LAC) की सुरक्षा करती है।
3. हाल ही में कौन सी कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम की प्रायोजक बनी?
उत्तर – बायजूज़
भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI) हाल ही में घोषणा की है कि बेंगलुरु बेस्ड एजुकेशन टेक्नोलॉजी तथा ऑनलाइन टुटोरिअल कंपनी “बायजूज़” भारतीय क्रिकेट टीम की नई प्रायोजक होगी, इससे पहले चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी “ओप्पो” भारतीय क्रिकेट टीम की प्रायोजक थी। इस नए सौदे की अवधि 5 सितम्बर, 2019 से 31 मार्च, 2022 तक होगी।
4. SUPARCO किस देश की अन्तरिक्ष एजेंसी है?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तानी अन्तरिक्ष एजेंसी SUPARCO (The Space and Upper Atmosphere Research Commission) पाकिस्तान की आधिकारिक अन्तरिक्ष एजेंसी है। हाल ही में SUPARCO ने घोषणा की है कि यह 2022 तक अपने पहले अंतरिक्षयात्री को अन्तरिक्ष में भेजेगी, यह कार्य चीन की सहायता से किया जाएगा। पाकिस्तान ने यह घोषणा भारत द्वारा चंद्रयान-2 को लांच किये जाने के बाद की है।
5. भारत का पहला अन्तरिक्ष युद्ध अभ्यास “IndSpaceEx” किस शहर में शुरू हुआ?
उत्तर – नई दिल्ली
भारत 25-26 जुलाई, 2019 को ‘IndSpaceEx’ नामक प्रथम सिमुलेटेड अन्तरिक्ष युद्ध अभ्यास का आयोजन करेगा। इस अभ्यास का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में रक्षा मंत्रालय के एकीकृत रक्षा स्टाफ के तहत किया जा रहा है। इस अभ्यास में सैन्य कार्य से सम्बंधित सभी संगठन हिस्सा लेंगे, इसमें वैज्ञानिक भी शामिल होंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य अन्तरिक्ष युद्ध की सभी संभावित चुनौतियों से परिचित होना है। इसका उद्देश्य अन्तरिक्ष के क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभुत्व का सामना करना है जो कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।
6. CSR जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड कितनी कंपनियों को प्रदान किया गया?
उत्तर – 6
हाल ही में 6 कंपनियों को CSR जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुना गया है, यह 6 कंपनियां हैं : टाटा पॉवर, रीन्यू पॉवर, हिंदुस्तान जिंक, आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड, यस बैंक तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा। यह पुरस्कार 6 श्रेणियों में प्रदान किया गया – शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण व बाल कल्याण, कृषि व ग्रामीण विकास, खेल, स्वास्थ्य व स्वच्छता तथा पर्यावरण। इन पुरस्कारों की स्थापना “द CSR जर्नल” द्वारा की गयी है, यह एक डिजिटल व प्रिंट समाचार प्रकाशक है। इस इवेंट की थीम “इंडिया फर्स्ट” थी।
7. हाल ही में बेजी कैद एसेब्सी का निधन हुआ, वे किस अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति थे?
उत्तर – ट्यूनीशिया
उत्तर अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी कैद एस्बेसी का हाल ही में 25 जून को निधन हुआ, वे विश्व के सबसे अधिक आयु के मौजूदा राष्ट्रपति थे। वे ट्यूनीशिया में लोकतान्त्रिक रूप से चुने गये पहले नेता थे, 2014 में उन्होंने ट्यूनीशिया में हुए प्रथम स्वतंत्र चुनावों में जीत हासिल की थी।
8. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के क्रियान्वयन में पहले नंबर पर कौन सा राज्य है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के क्रियान्वयन में पहले नंबर है। राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये डाटा के अनुसार 31 मार्च, 2019 तक 1.95 लोगों को इस योजना के तहत बीमा कवर प्रदान किया गया है। केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का क्रियान्वयन जनवरी, 2018 से शुरू हुआ था, इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु के लोगों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है, इसका प्रीमियम प्रतिवर्ष 12 रुपये है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है, इसका लाभ 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति उठा सकते हैं।
9. किस भारतीय संगठन के अनुसंधानकर्ताओं ने “मिल्की वे” आकाशगंगा” में 28 नए तारों की खोज की है?
उत्तर – ARIES
ARIES (Aryabhatta Research Institute of Observational Sciences) के वैज्ञानिकों ने मिल्की वे आकाशगंगा में 28 नए तारों की खोज की है। इसके लिए 2016 में नैनीताल में स्थापित किये गये देवस्थल ऑप्टिकल टेलिस्कोप का उपयोग किया गया। अनुसंधानकर्ताओं के इस दल का नेतृत्व डॉ. स्नेह लता तथा डॉ. ए.के. पांडे द्वारा किया गया।
10. राष्ट्रीय खनिक स्वास्थ्य संस्थान किस केन्द्रीय मंत्रालय के अधीन कार्य करता है?
उत्तर – केन्द्रीय खान मंत्रालय
केन्द्रीय खान मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्थान “राष्ट्रीय खनिक स्वास्थ्य संस्थान” का हाल ही में विघटन करके इसके विलय ICMR-राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान (NIOH), अहमदाबाद के साथ किया गया है। राष्ट्रीय खनिक स्वास्थ्य संस्थान के सभी कर्मचारी अब राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान (NIOH) में शामिल किये जायेंगे। ICMR-राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान (NIOH) केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 जुलाई, 2019”

  1. Ajay jangid says:

    Thanx for providing Current affairs.

  2. Kaalukim says:

    Bhaut hi accha

  3. anurag says:

    good sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *