हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6-7 अक्टूबर, 2019
1. बिजली चोरी को रोकने के लिए किस राज्य ने उर्जागिरी अभियान लांच किया है?
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने बिजली चोरी को रोकने के लिए उर्जागिरी अभियान लांच किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने UPCL विजिलेंस सेल के अधिकारियों को प्रभावी तरीके से बिजली चोरी को रोकने के लिए आदेश दिया है।
2. हाल ही में बौध धार्मिक नेता सत्यप्रिय मोहथेरो का निधन हुआ, वे किस देश से थे?
उत्तर – बांग्लादेश
सत्यप्रिय मोहथेरो बांग्लादेश के बौध धार्मिक नेता थे, वे कॉक्स बाज़ार में सीमा बिहार के प्रमुख थे। उनका निधन 5 अक्टूबर, 2019 को हुआ। उन्हें 2015 में बांग्लादेश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘बांग्लादेश एकुशे पदक से सम्मानित किया गया था।
3. विश्व अध्यापक दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – Young Teachers: The Future of the Profession
प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को विश्व अध्यापक दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व अध्यापक दिवस की थीम “Young Teachers: The Future of the Profession” है। इस दिवस के द्वारा अध्यापन के पेशे में मौजूद चुनौतियों पर फोकस किया जाता है।
4. हाल ही में डॉ. हरगोविंद लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र के विशेषज्ञ थे?
उत्तर – नेफ्रोलॉजी
डॉ. हरगोविंद लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ थे, उनका निधन गुजरात के अहमदाबाद में 2 अक्टूबर, 2019 को हुआ। वे किडनी प्रत्यारोपण सर्जरी के विशेषज्ञ थे, उन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
5. किस सरकार ने ‘मो सरकार’ अभियान लांच किया है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गाँधी जयंती के अवसर पर ‘मो सरकार’ अभियान लांच किया। इस अभियान के तहत लोगों को उत्तम सरकारी सेवा दी जायेगी। इस अभियान के तहत सरकारी दफ्तरों में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों से फीडबैक ली जाएगी। फीडबैक के आधार पर सरकारी कर्मचारियों को रैंकिंग दी जायेगी।
6. केंद्र सरकार ने किस वस्तु की मॉनिटरिंग के लिए प्रकाश पोर्टल लांच किया है?
उत्तर – कोयला
केन्द्रीय उर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज कुमार सिंह तथा कोयला, खान व संसदीय मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संयुक्त रूप से ‘प्रकाश’ (PRAKASH– Power Rail Koyla Availability through Supply Harmony Portal) को लांच किया। इस पोर्टल का विकास NTPC द्वारा किया गया है। इस पोर्टल में सभी रिपोर्ट्स पीडीएफ तथा एक्सेल फॉर्मेट में उपलब्ध है। इस पोर्टल में रिपोर्ट्स को ग्राफिकल रूप में भी दर्शाया जा सकता है। इस पोर्टल में दैनिक पॉवर प्लांट स्टेटस, प्लांट एक्सेप्शन रिपोर्ट, कोयला प्रेषण रिपोर्ट तथा पीरियाडिक पॉवर प्लांट स्टेटस जैसी रिपोर्ट्स उपलब्ध होंगी।
7. किस राज्य सरकार ने “YSR वाहन मित्र’ नामक कल्याणकारी योजना लांच की है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में YSR वाहन मित्र योजना लांच की। इस योजना के तहत राज्य में स्व-रोज़गार में कार्यरत्त चालकों को 10,000 रुपये का भत्ता प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये का भत्ता प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत पांच वर्ष तक स्व-रोज़गार के कार्यरत्त चालक को 50,000 रुपये प्रदान किये जायेंगे। यह धनराशी सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
8. किस कंपनी ने प्लास्टिक को बिटुमिन में परिवर्तित करने के लिए पहल लांच की?
उत्तर – IOC
इंडियन ऑइल ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को समाप्त करने की सरकार की प्रतिबद्धता के लिए कई पहले लांच की है। हाल ही में महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती के अवसर पर इंडियन ऑइल कारपोरेशन ने प्लास्टिक को बिटुमिन में परिवर्तित करने की घोषणा की। यह पहल स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा है।
9. 2019 के लिए PCA प्लेयर ऑफ़ द ईयर किसे चुना गया?
उत्तर – बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के आल-राउंडर बेन स्टोक्स को 2019 के लिए PCA (Professional Cricketers’ Association) प्लेयर ऑफ़ द ईयर चुना गया है। बेन स्टोक्स ने क्रिकेट विश्व कप 2019 में शानदार प्रदर्शन किया था।
10. किस राज्य सरकार ने HDFC बैंक के ‘प्रगति रथ’ को लांच किया?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वित्तीय तथा डिजिटल साक्षरता के लिए HDFC बैंक के ‘प्रगति रथ’ को रवाना किया। इसके द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में वित्तीय साक्षरता तथा डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जायेगा।
I humbly request to you ki iss site ko kbhi band mt kijiyega……….. This is the best ever site seen by me till now…….
you guys are working very best in entire internet thankn you so much give such kinda questions by the site, may god bless you
You guys are working best may God bless you.. thanks for u