हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 मार्च, 2020
1. पंजाब सरकार ने किस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए “Cova Punjab” मोबाइल एप्प लांच की है?
उत्तर – कोरोना वायरस
पंजाब सरकार ने हाल ही में कोरोवायरस के खिलाफ बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए “कोवा पंजाब” नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है। इस एप्प को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से सरकारी सुधार व लोक शिकायत विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इस मोबाइल एप्लिकेशन में लक्षणों की जांच करने के लिए विकल्प हैं।
2. लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों को हाल ही में किस संगठन के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर – डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी
लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तहत त्रि-सेवा संगठन डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे 15 कोर के पूर्व कमांडर थे। वे डिफेन्स इंटेलिजेंस एजेंसी में लेफ्टिनेंट जनरल ए.एस. बेदी का स्थान लेंगे।
3. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही ‘शादी भाग्य योजना’ किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – कर्नाटक
हाल ही में कर्नाटक सरकार ने 2013 में पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई ‘शादी भाग्य योजना’ को बंद कर दिया है। इस योजना के तहत, मुस्लिम दुल्हनों को शादी के खर्च के लिए 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती थी, इसके लिए लाभार्थी को अपने आधार और बीपीएल कार्ड जमा करने पड़ते थे। पिछली गठबंधन सरकार ने योजना के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था।
4. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 की थीम क्या है?
उत्तर – I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को विश्व भर में मनाया जाता है। इस वर्ष, महिला दिवस की थीम ‘I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights’ है। यह थीम संयुक्त राष्ट्र के महिला बहु-पीढ़ी के अभियान ‘जनरेशन इक्वेलिटी’ की तर्ज पर आधारित है। इस दिवस की अभियान थीम ‘Each for Equal’ है।
5. किस राज्य ने “मिशन शक्ति” नाम से स्वयं सहायता समूह (SHG) के लिए एक विशेष विभाग स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में घोषणा की कि स्वयं सहायता समूह (SHG) के लिए एक विशेष विभाग स्थापित किया जाएगा, इस विभाग को “मिशन शक्ति” नाम दिया गया है। इस विशेष विभाग के अलावा, राज्य सरकार ने हाल ही में सभी माताओं और बच्चों के पोषण में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक स्वतंत्र पोषण बजट पेश किया है।