हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 मार्च, 2020

1. किस राज्य सरकार ने लॉक-डाउन के बीच आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों के लिए ई-पास जारी करने के लिए ‘PRAGYAAM’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है? 
उत्तर – झारखंड
झारखंड सरकार ने लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के वितरण में कार्यरत्त लोगों को ई-पास जारी करने के लिए ‘PRAGYAAM’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है। देश कोरोनोवायरस के प्रसार का मुकाबला करने के लिए 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस एंड्रॉइड-आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित करने और अपलोड करने के बाद, जिला परिवहन अधिकारी ई-पास जारी करेंगे।

2. अमेरिका में 50 वर्षों से प्रकाशित होने वाले किस भारतीय अखबार अपने मुद्रित संस्करण को बंद कर दिया है? 
उत्तर – भारत
‘इंडिया एब्रॉड’ समाचार पत्र पिछले 50 वर्षों से अमेरिका में प्रकाशित हो रहा था। हाल ही में कोरोनावायरस के चलते इस समाचार पत्र का प्रकाशन बंद कर दिया गया है। इसकी स्थापना 1970 में भारतीय-अमेरिकी प्रकाशक गोपाल राजू द्वारा की गयी थी। इस अखबार में मुख्य रूप से भारतीय समाचारों पर ध्यान केंद्रित किया जाता था।
3. किस वैश्विक वित्तीय संस्थान ने नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – एशियाई विकास बैंक
30 मार्च, 2020 को एशियाई विकास बैंक ने घोषणा की कि वह राष्ट्रीय निवेश व अधोसंरचना फण्ड (NIIF) में 100 मिलियन डालर का निवेश करेगा। आर्थिक मंदी के दौरान यह निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। NIIF की स्थापना दिसम्बर, 2015 में की गयी थी, इसका उद्देश्य अधोसंरचना क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना था। देश में अधोसंरचना को बढ़ावा देने के लिए इस फण्ड की आवश्यकता थी। इससे देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। इस फण्ड में निवेशकों को जोखिम समायोजित रिटर्न्स दिए जाते हैं।
4. किस अंतरिक्ष कंपनी को नासा के प्रस्तावित चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति के लिए अनुबंध प्राप्त हुआ है? 
उत्तर – स्पेसएक्स
नासा ने हाल ही में एलोन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स के एक नए अंतरिक्ष कैप्सूल का चयन किया है इसके द्वारा कार्गो और अन्य आपूर्ति को प्रस्तावित चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाया जाएगा। चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन का लक्ष्य चंद्रमा पर एक स्थायी पोस्ट का निर्माण करना तथा भविष्य में मंगल ग्रह के लिए मिशन की तैयारी करना है। स्पेसएक्स इस कार्य के लिए फाल्कन हेवी रॉकेट का उपयोग करके ‘ड्रैगन-एक्सएल’ अंतरिक्ष यान भेजेगा।
5. किस राज्य ने 30 मार्च को अपना राज्यत्व दिवस मनाया? 
उत्तर – राजस्थान
30 मार्च को प्रतिवर्ष राजस्थान दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान की स्थापना 30 मार्च, 1949 को हुई थी। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 मार्च, 2020”

  1. Saurav kumar says:

    Thank u all members

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *