अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों पर वीजा अंकुश लगाया

ट्रम्प प्रशासन ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के सदस्यों और उनके परिवारों की अमेरिका की यात्रा को प्रतिबंधित करने के लिए नए नियम जारी किए हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, नई नीति चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए यात्रा वीजा की अधिकतम अवधि 10 वर्ष से एक महीने तक सीमित कर दी है। यह नई नीति तुरंत प्रभाव से लागू होगी।
इससे पहले, अन्य चीनी नागरिकों की तरह, कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य अमेरिका के लिए विजिटर वीजा प्राप्त कर सकते थे जो 10 वर्षों तक वैध होता था। पार्टी के सदस्यों के लिए यात्रा वीजा भी कई प्रविष्टियों के बजाय एकल प्रविष्टि तक सीमित होगा।
हालिया घटनाक्रम
अमेरिका ने हाल ही में ने चीन के शिनजियांग के पश्चिमी क्षेत्र पर आर्थिक दबाव डालना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने चीन के अर्ध-सैन्य संगठन से कपास के आयात पर रोक लगा दी है। ऐसा इसलिय किया गया है क्योंकि यह संगठन हिरासत में लिए गए उइघुर मुसलमानों से जबरन कार्य करवाने में शामिल है।
पिछले कुछ दिनों में ट्रम्प प्रशासन ने प्रमुख सरकारी चीनी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई को बढ़ावा दिया है। अमेरिकी प्रौद्योगिकी और निवेश तक पहुंच पर प्रतिबंध लगा लगा दिया गया है।
Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
Tags:CCP , US-China Relations , US-China Trade War , कम्युनिस्ट पार्टी , चीनी कम्युनिस्ट पार्टी