करेंट अफेयर्स – 2 दिसम्बर, 2020 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 2 दिसम्बर, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस के जहाज-रोधी संस्करण का परीक्षण किया
1 दिसंबर, 2020 को भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के एंटी-शिप संस्करण को सफलतापूर्वक लांच किया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में यह परीक्षण किया गया था।
राज्य सभा सदस्य अजय भारद्वाज का निधन
1 दिसंबर, 2020 को राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ, वे Covid-19 से संक्रमित थे।
तेलंगाना के टी.आर.एस. विधायक नोमुला नरसिंहैया का निधन
तेलंगाना के विधायक नोमुला नरसिम्हैया का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020 जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2000 और 2019 के बीच मलेरिया के मामलों में सबसे बड़ी कमी दर्ज की है।
आर्थिक करेंट अफेयर्स
SBI RuPay JCB प्लेटिनम कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड लॉन्च किया गया
SBI RuPay JCB प्लेटिनम कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड को NPCI (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और जापान के JCB इंटरनेशनल द्वारा लॉन्च किया गया।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ऑक्टेन 100 पेट्रोल लॉन्च किया
1 दिसंबर, 2020 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 100 ऑक्टेन पेट्रोल लॉन्च किया। लक्जरी वाहनों के लिए उपयोग किया जाने वाला 100 ऑक्टेन ईंधन दुनिया के केवल छह देशों अर्थात् संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मन, मलेशिया, ग्रीस, इजरायल और इंडोनेशिया में उपलब्ध है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
एससीओ सदस्यों ने OBOR का समर्थन किया
शंघाई सहयोग संगठन के सभी सदस्यों ने चीन के वन बेल्ट एंड वन रोड पहल के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की है।
श्रीलंका आर्थिक शिखर सम्मेलन, 2020
श्रीलंका आर्थिक शिखर सम्मेलन, 2020 का 28वां संस्करण हाल ही में आयोजित किया गया। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी भाग लिया।
जेनेट येलेन ने ट्रेजरी सचिव नामित किया गया
पूर्व फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जेनेट येलेन को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ट्रेज़री सेक्रेटरी नामित किया गया है।
विश्व एड्स दिवस: 1 दिसंबर
पूरे विश्व में 1 दिसंबर 2020 को विश्व एड्स दिवस मनाया गया।