करेंट अफेयर्स – 27 जनवरी, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 27 जनवरी, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारत पर्व 2021 शुरू हुआ
भारत पर्व 2021 का आयोजन 26 से 31 जनवरी, 2021 तक एक वर्चुअल मंच पर किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भारत पर्व -2021 का उद्घाटन किया।
गणतंत्र दिवस परेड में बांग्लादेश के त्रि-सेवा दल ने हिस्सा लिया
26 जनवरी, 2021 को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर बांग्लादेश की 122 सदस्यीय त्रि-सेवा टुकड़ी ने हिस्सा लिया।
अक्षय कुमार ने लॉन्च किया मोबाइल एक्शन गेम FAU-G
अक्षय कुमार ने मोबाइल एक्शन गेम ‘फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स (FAU-G) लॉन्च किया। इस गेम का प्रारंभिक एपिसोड लद्दाख की गलवान घाटी पर बेस्ड है।
आर्थिक करेंट अफेयर्स
वित्त वर्ष 22 में भारत की अर्थव्यवस्था 11.5 % की वृद्धि दर्ज करेगी : आईएमएफ
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 26 जनवरी, 2021 को जारी अपने विश्व आर्थिक आउटलुक (WEO) की अपडेट में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में 11.5% की वृद्धि के साथ मजबूती से वापस करेगी।
धनलक्ष्मी बैंक बोर्ड ने एमडी और सीईओ के रूप में शिवन की नियुक्ति को मंजूरी दी गयी
केरल स्थित धनलक्ष्मी बैंक के निदेशक मंडल ने जे.के. शिवन को बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाईडेन ने ‘Buy American’‘ कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए
अमेरिकी निर्माताओं से सरकारी खरीद को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति जो बाईडेन ने 25 जनवरी 2021 को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
अमेरिका: सीनेट ने प्रथम महिला राजकोष सचिव के रूप में जेनेट येलेन की नियुक्ति की पुष्टि की
अमेरिका की सीनेट ने 25 जनवरी, 2021 को अर्थशास्त्री और पूर्व फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जेनेट येलेन को संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला ट्रेजरी सचिव के रूप में पुष्टि की।