”ट्रेड वॉर” क्या है?
जब दो या दो से अधिक देश बदले की भावना से एक-दूसरे के लिए व्यापार में अड़चनें पैदा करते हैं तो उसे ट्रेड वॉर यानी व्यापार युद्ध कहा जाता है| इसके लिए एक देश दूसरे देश से आने वाले सामान पर टैरिफ या टैक्स लगा देता है या उसे बढ़ा देता है| इससे आयात होने वाली चीजों की कीमत बढ़ जाती हैं, जिससे वे घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाती है, इससे उनकी बिक्री घट जाती है|