विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 140वां
हाल ही में रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019 जारी किया। इस सूचकांक में भारत दो स्थान फिसलकर 140वें स्थान पर पहुँच गया है। 2018 में भारत इस सूचकांक में 138वें स्थान पर था।
इस सूचकांक में सबसे नीचे वियतनाम (176वां स्थान) तथा चीन (177वां स्थान), इरीट्रिया (178वां स्थान), दक्षिण कोरिया (179वां स्थान) तथा तुर्कमेनिस्तान (180वां स्थान) हैं।
टॉप 10 देश
1. नॉर्वे
2. फ़िनलैंड
3. स्वीडन
4. नीदरलैंड
5. डेनमार्क
6. स्विट्ज़रलैंड
7. न्यूजीलैंड
8. जमैका
9. बेल्जियम
10. कोस्टा रिका
रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स
रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी तथा गैर-सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 1985 में रोबर्ट मेनार्ड, रेमी लौरी, जैक मोलेनाट तथा एमिलियन जुबिनाऊ ने 1985 में की थी। इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। वर्तमान में इसके महानिदेशक क्रिस्टोफ डेलोइर हैं। यह संगठन खतरनाक क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकारों को वित्तीय तथा अन्य सहायता प्रदान करता है। यह पत्रकारों की स्वतंत्रता पर होने वाले आक्रमणों की मॉनिटरिंग करता है।