स्वेज नहर में फंसे हुए मालवाहक जहाज Ever Given को मुक्त कराया गया

कार्गो शिप ‘एवर गिवन’ जिसने स्वेज नहर को लगभग एक सप्ताह के लिए अवरुद्ध कर दिया है, को मुक्त कर दिया गया है और अब वह आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एवर गिवन लगभग 45 किमी दूर नहर के साथ ग्रेट बिटर झील के लिए आगे बढ़ रहा था।

मुख्य बिंदु

कार्गो शिप ‘एवर गिवन’ 23 मार्च, 2021 को स्वेज़ नहर में फंस गया था। दरअसल यह कार्गो शिप तेज़ हवाओं के कारण अनियंत्रित होकर नहर के किनारे मिट्टी में फंस गया था। उसके बाद, बड़ी संख्या में मालवाहक पोत स्वेज़ नहर में फंस गये थे, क्योंकि स्वेज़ नहर एक संकीर्ण मानव निर्मित नहर है।

स्वेज़ नहर

स्वेज़ नहर मिस्र में स्थित एक नहर है, यह भूमध्यसागर को लाल सागर से जोड़ती है। यह एशिया और अफ्रीका को विभाजित करती है। इस नहर का निर्माण 25 सितम्बर, 1859 को शुरू हुआ था। यह कार्य 17 नवम्बर, 1869 को पूरा हुआ था। इसकी लम्बाई 193.3 किलोमीटर है।

Categories:

Tags: , , , , ,

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *