हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 सितंबर 2017
1. हाल ही में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में अनीता करवाल को नियुक्त किय गया है| 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अनीता गुजरात मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है| वर्तमान में अनीता मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी के महानिदेशक के रूप में राजेश कुमार चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है| राजेश कुमार चतुर्वेदी मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारी हैं| वर्तमान में राजेश कुमार चतुर्वेदी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है|
3. पेग्गी व्हिटसन कौन है?
पेग्गी व्हिटसन अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष केंद्र की पहली महिला कमांडर एवं नासा की अंतरिक्ष यात्री है| पेग्गी ने नवम्बर 2016 में मिशन की शुरुआत की थी| इस मिशन में इन्होनें 12.22 करोड़ मील की दूरी तय की तथा पृथ्वी के 4623 चक्कर लगाए| पेग्गी का केंद्र पर यह तीसरा मिशन था| पेग्गी ने हालिया मिशन में चार स्पेसवॉक की है| इन्होनें अपने करियर में कुल 10 स्पेसवॉक की है, तथा अपने करियर के 665 दिन अंतरिक्ष में बिता चुकी है| हाल ही में पेग्गी अंतरिक्ष में 228 दिन बिता कर धरती पर सुरक्षित पहुंची है|
4. जोमदे केना कौन थे?
जोमेद केना अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री थे|इन्होनें दोर्जी खांडू तथा जारबोम गैमलिन के मंत्रालयों में संसदीय सचिव की भूमिका निभाई थी| केना नबम टुकी सर्कार में उपाध्यक्ष चुने गए थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. अमेरिका और पनामा के बीच पनामा नहर पर नियंत्रण का समझौता कब हुआ था?
अमेरिका और पनामा के बीच पनामा नहर पर नियंत्रण का समझौता 7 सितंबर 1977 में हुआ था| इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर और पनामा के तानाशाह ओमार ने हस्ताक्षर किये थे| इसके बाद 1904 में हुआ वह समझौता रद्द हो गया था, जिसमे अमेरिका को नहर या उसके आसपास कोई निर्माण करने की छूट थी| यह नहर प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर को जोडती है| इसकी लम्बाई 77.1 किमी है|
6. हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई एनबीएल टीम में किस भारतीय को चुना गया है?
ऑस्ट्रेलियाई एनबीएल टीम में भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान अमृतपाल सिंह को चुना गया है| अमृतपाल सिंह ऑस्ट्रेलियाई नेशनल बास्केटबॉल लीग में चुने जाने वाले पहले भारतीय है| अमृतपाल सिंह किंग्स टीम के प्री-सीजन टूर्नामेंट का हिस्सा थे, जिसमे इन्होनें 17 अंक हासिल किये थे तथा टूर्नामेंट के चैम्पियनशिप मैच में 16 रिबॉन्ड मारे थे|
7. हाल ही में डॉग-लिफ्टिंग फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
डॉग-लिफ्टिंग फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है| चीन में मियाओ समुदाय के लोग यहां फेस्टिवल से पहले कुत्तों को सजाते हैं। फिर पुरुष उन्हें लकड़ी की बेंच पर बैठाकर नदी के रास्ते गांव का भ्रमण करते हैं। समुदाय का मानना है कि सैकड़ों साल जब गर्मी के दिनों में तालाब-झील सूख जाते थे तब कुत्ते ही उनके लिए पानी ढूंढ़ते थे।
8. हाल ही में “लेकेतियो में डे ऑफ गीज फेस्टिवल” कहाँ पर मनाया जा रहा है?
“लेकेतियो में डे ऑफ गीज फेस्टिवल” स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में एक रस्सी पर हंस को बाँधा जाता है, और सभी प्रतिभागी एक बोट में बैठकर उस हंस को पक्सने की कोशिश करते है, जैसे ही वे रस्सी तक पंहुचते है, उसके बाद हंस पकड़ने की कोशिश और तेज हो जाती है| यह फेस्टिवल सेन एंतोलिन फेस्टिवल का हिस्सा है|
9. पाकिस्तान में ‘डिफेंस डे’ कब मनाया जाता है?
पाकिस्तान में ‘डिफेंस डे’ प्रतिवर्ष 6 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस वर्ष 1965 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध के चलते पाकिस्तान शहीदों सैनिकों की याद में मनाया जाता है| हाल ही में पाकिस्तान ने चीन में बने मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘एलवाई 80’ को अपनी सेना में शामिल किया है|
10. अर्कहार्ट दुर्ग कहाँ पर स्थित है?
अर्कहार्ट दुर्ग स्कॉटलैंड में स्थित है| इसका इस्तेमाल 16वीं सदी में किया जाता था| यह दुर्ग 1770 वर्ग किलोमीटर लंबी फैली लॉख नेस झील के किनारे पर स्थित है| उस दौर में इस दुर्ग में पांच मंजिला टावर बनाया गया था, ताकि दुश्मन की सेना को दूर से ही देखा जा सके। इसके अतिरिक्त दो मुख्य द्वार थे, जिनका आपात स्थिति में उपयोग किया जा सकता था। हाल ही में इस दुर्ग को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है|
Please hindi current ke pdf upload karo sir
Please hindi current ke pdf upload karo sir
Please hindi current ke pdf upload karo sir
Hindi current affairs
Hindi current affairs
Hindi current affairs