हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4-5 अक्टूबर, 2020
1. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किस बैंक के संचालन के लिए निदेशक समिति (CoD) की नियुक्ति को मंजूरी दी?
उत्तर – धनलक्ष्मी बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने धनलक्ष्मी बैंक के संचालन के लिए निदेशक समिति (CoD) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। बैंक को चलाने के लिए जी. सुब्रमोनिया अय्यर की अध्यक्षता में निदेशकों की तीन सदस्यीय अंतरिम समिति को मंजूरी दी गई है। इससे पहले, शेयरधारकों ने बैंक के एमडी और सीईओ सुनील गुरबक्शानी के विरुद्ध वोट किया था।
2. अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर – 2 अक्टूबर
2 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल महात्मा गांधी की जयंती मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 जून, 2007 को एक प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन की घोषणा की थी। इस दिवस का उद्देश्य शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अहिंसा के संदेश को फैलाना है। गांधी को उनके अहिंसक आंदोलन ‘सत्याग्रह’ के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
3. केंद्रीय वित्त मंत्रालय का कौन सा विभाग केंद्रीय बजट तैयार करता है?
उत्तर – आर्थिक मामलों का विभाग
केंद्रीय वित्त मंत्रालय का आर्थिक मामलों का विभाग केंद्रीय बजट तैयार करने के लिए जिम्मेदार है। वित्त मंत्रालय ने पारंपरिक परिपत्र जारी करके केंद्रीय बजट 2021-22 के लिए अभ्यास शुरू किया है। बजट 1 फरवरी, 2021 को संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है। चर्चाएं 16 अक्टूबर से शुरू होंगी और नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहेंगी।
4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं माधवी पुरी बुच किस संगठन की पहली महिला-पूर्ण सदस्य हैं?
उत्तर – सेबी
माधबी पुरी बुच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की पहली महिला पूर्ण-कालिक सदस्य (WTM) बन गयी हैं। वह सेबी बोर्ड के सदस्य नियुक्त होने वाले निजी क्षेत्र से पहली सदस्य हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने हाल ही में 4 अक्टूबर, 2020 से शुरू होने वाले एक वर्ष के लिए पूर्ण-कालिक सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति के विस्तार को मंजूरी दी है।
5. उस परमाणु सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल का क्या नाम है जिसे हाल ही में ओडिशा परीक्षण रेंज से परीक्षण में दागा गया?
उत्तर – शौर्य
भारत ने अपनी स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल ‘शौर्य’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। लगभग 1,000 किमी की मारक क्षमता वाली सतह से सतह पर मार करने वाली सामरिक मिसाइल का ओडिशा में परीक्षण रेंज से परीक्षण किया गया है। ‘शौर्य ’भारत की के-15 मिसाइल का भूमि संस्करण है और यह 200 किलोग्राम से 1000 किलोग्राम तक के पेलोड को ले जाने में सक्षम है।