हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 सितंबर 2017
1. हाल ही में अन्तराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथिक्स कमीशन के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अन्तराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथिक्स कमीशन के अध्यक्ष के रूप में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और दक्षिण कोरिया के निवासी बान की मून को नियुक्त किया गया है| मून महासचिव बनने से पहले दक्षिण कोरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय में एक कैरियर राजनयिक थे|
2. आरबीआई किसके जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर 100 रुपये का सिक्का जारी करेगा?
आरबीआई तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री तथा तमिल फिल्मों के सुपरस्टार डॉ. एमजी रामचंद्रन के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर 100 रुपये का सिक्का जारी करेगा| यह सिक्का 44 मिलीमीटर का होगा तथा इसका वजन 35 ग्राम होगा| इस सिक्के के आगे के हिस्से में अशोक स्तंभ पर शेर का मुंह बना होगा, इसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा| इस सिक्के के अशोक स्तंभ के एक तरफ ‘भारत’ तथा दूसरी तरफ ‘इंडिया’ लिखा होगा| इस सिक्के में धातुओं के रूप में चांदी, तांबा, निकल और जिंक मिश्रण होगा| यह सिक्का डॉ. एमजी रामचंद्रन के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर जारी किया जा रहा है, ऐसे में इस सिक्के की दूसरी तरफ डॉ. एमजी रामचंद्रन की तस्वीर छपी होगी|
3. हाल ही में विश्व का सबसे ऊँचा बिजली स्टेशन कहाँ पर बनाया गया है?
विश्व का सबसे ऊँचा बिजली स्टेशन तिब्बत में बनाया गया है| यह स्टेशन मेंगदारा पर्वत पर 5,548 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है| 110 किलोवॉट का पावर स्टेशन विश्व की सबसे ऊंचाई पर कार्य करने वाला पावर स्टेशन है|
4. हाजोंग कौन होते है?
हाजोंग आदिवासी समुदाय के लोग होते है| इसकी जनसंख्या बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में बहुत ज्यादा है| इस समुदाय के ज्यादातर लोग खेती करके अपना जीवन यापन करते है| ये भारत के नागरिक है, इन्हें अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिया गया है|
5. “एवी 500 डब्ल्यू” क्या है?
“एवी 500 डब्ल्यू”चीन द्वारा निर्मित पहला मानव-रहित लड़ाकू हेलिकॉप्टर है| यह हेलिकॉप्टर 7.2 मीटर लंबा है| यह हेलिकॉप्टर 450 किलोग्राम के अधिकतम वजन के साथ उडान भर सकता है, इसकी अधिकतम गति 170 किलोमीटर प्रति घंटा है, और यह 4,000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है| इस हेलिकॉप्टर में 120 किलोग्राम वजन के हथियार और उपकरण ढोने की क्षमता है|
6. डॉ. के एस चुग कौन थे?
डॉ. के एस चुग भारत में नेफ्रोलॉजी (गुर्दे के अध्ययन का विज्ञान) के जनक थे| इन्हें कई राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. अर्जन सिंह कौन थे?
अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के मार्शल थे| अर्जन सिंह स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत, केन्या में उच्चायुक्त तथा दिल्ली में उप-राज्यपाल के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| अर्जन सिंह को उनके असाधारण योगदान के लिए 2002 में एयर फ़ोर्स का मार्शल बनाया गया था| अर्जन सिंह वायु सेना के एकमात्र अधिकारी जिन्हें पहली बार फाइव स्टार रैंकिंग दी गई थी| इन्हें प्रतिष्ठित फ्लाइंग क्रॉस (डीएफसी) पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
8. हाल ही में त्रिवट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
त्रिवट पुरस्कार से नृत्य गुरु पं. भंवर लाल राव को सम्मानित किया गया है| राव को यह पुरस्कार नृत्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है| त्रिवट पुरस्कार पेरिस का प्रतिष्ठित पुरस्कार है|
9. हाल ही में कोरिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरिज का ख़िताब किसने जीता है?
कोरिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरिज का ख़िताब भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु ने जीता है| सिंधु ने कोरिया ओपन सुपर सीरिज के फाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 22-20, 11-21, 21-18 हराकर यह ख़िताब जीता है| सिंधु कोरियाई ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाडी बन गई है| सिंधु विश्व बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाडी है|
10. हाल ही में पिंकेथन मैराथन कहाँ पर आयोजित की गई है?
पिंकेथन मैराथन दिल्ली में आयोजित की गई है| इस मैराथन में तीन, पांच और दस किलोमीटर लंबी रेस होती है| यह रेस महिलाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है| पिंकेथन मैराथन 2013 में शुरू की गई थी|