हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 मार्च, 2021
![](https://hindi.gktoday.in/wp-content/uploads/2021/03/Screenshot-611-150x150.png)
1. ‘डस्टलिक’ (Dustlik) भारत और किस देश के बीच एक सैन्य अभ्यास है?
उत्तर – उज्बेकिस्तान
‘डस्टलिक’ भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक सैन्य अभ्यास है। संयुक्त सैन्य अभ्यास “डस्टलिक” का दूसरा संस्करण उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हुआ। इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के लगभग 45 सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण नवंबर 2019 में ताशकंद में आयोजित किया गया था।
2. भारत की आजादी के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में गठित समिति के प्रमुख कौन हैं?
उत्तर – प्रधानमंत्री
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भारत की आजादी के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में एक समिति का गठन किया। इस समिति ने हाल ही में अपनी पहली बैठक आयोजित की। इस समिति में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा सहित 259 सदस्य शामिल हैं।
3. किस यूरोपीय देश ने सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे ढकने पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया है?
उत्तर – स्विट्जरलैंड
स्विट्ज़रलैंड ने लगभग सभी सार्वजनिक स्थानों पर नक़ाब और बुर्का सहित पूर्ण चेहरे के आवरण पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया। इस प्रस्ताव के समर्थन में लगभग 51.21% मतदाताओं ने मतदान किया। फ्रांस वर्ष 2011 में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे के आवरण पर प्रतिबंध लगाने वाला यूरोप का पहला देश था।
4. हबल टेलीस्कोप के उत्तराधिकारी के रूप में NASA, ESA और CSA द्वारा किस टेलिस्कोप का निर्माण किया जा रहा है?
उत्तर – जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का निर्माण यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA), कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी (CSA) और नासा के बीच सहयोग से किया जा रहा है। यह नासा के हबल टेलीस्कोप का उत्तराधिकारी है। इस टेलीस्कोप को 31 अक्टूबर 2021 को एरियन 5 रॉकेट पर फ्रेंच गुयाना से लॉन्च किया जायेगा। नासा ने घोषणा की कि दो व्यापक सिस्टम परीक्षण टीमों द्वारा पूरे किए गए हैं।
5. हाल ही में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए ओलिवियर डसॉल्ट किस देश के राजनीतिज्ञ और अरबपति थे?
उत्तर – फ्रांस
फ्रांसीसी अरबपति राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की हाल ही में उत्तर पश्चिमी फ्रांस में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह देश की राष्ट्रीय सभा के सदस्य भी थे। वह डसॉल्ट विमान बनाने वाले परिवार के वंशज था। डसॉल्ट एविएशन समूह एक प्रमुख फ्रांसीसी विमान निर्माता है।