हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 मई, 2021

1. किस बैंक ने खुदरा व्यापारियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Merchant Stack’ लॉन्च किया है?
उत्तर – ICICI Bank
भारत के प्रमुख निजी ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में देश में 2 करोड़ से अधिक खुदरा व्यापारियों की सेवा के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘मर्चेंट स्टैक’ लॉन्च किया है। इसकी मुख्य विशेषताओं में तत्काल क्रेडिट सुविधाएं, शून्य-बैलेंस चालू खाता और डिजिटल स्टोर प्रबंधन शामिल हैं। यह ग्राहकों को ‘संपर्क रहित’ बैंकिंग सेवाएं और गतिशील ऋण सीमा प्रदान करता है।
2. केंद्रीय मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (CMERI) किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- केंद्रीय मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (CMERI) एक सरकारी संस्थान है जो इंजीनियरिंग अनुसंधान और विकास में कार्यरत्त है। यह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित है। इस संस्थान ने कई निजी संस्थानों में ऑक्सीजन संवर्धन इकाइयों के निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की है।
3. नाटो ने किस देश में DEFENDER-Europe 2021 नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है?
उत्तर – अल्बानिया
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने अल्बानिया में DEFENDER-Europe 2021 नाम से संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से पश्चिमी बाल्कन क्षेत्र में इस तरह का पहला बड़ा अभ्यास है। इस अभ्यास में अमेरिका और अन्य देशों के हजारों सैनिक भाग लेंगे। DEFENDER-Europe एक वार्षिक बड़े पैमाने पर अमेरिकी सेना के नेतृत्व वाला बहुराष्ट्रीय अभ्यास है।
4. किस भारतीय राज्य सरकार ने ‘CLAP’ नाम से एक स्वच्छता अभियान शुरू किया है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश सरकार ने CLAP (Clean Andhra Pradesh) जगन्नाथ स्वच्छ संकल्पम कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। यह योजना जुलाई के महीने में शुरू होगी। गांवों को साफ रखने के लिए 100 दिनों का स्वच्छता अभियान 1 मई से शुरू होगा। राज्य में बेहतर सीवेज जल उपचार और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की भी योजना है।
5. भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 1992
महिलाओं के लिए संवैधानिक और कानूनी सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) की स्थापना जनवरी,1992 में सांविधिक निकाय के रूप में की गई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल ही में गर्भवती महिलाओं को आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एक व्हाट्सएप्प हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है।
Bast content