हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 अक्टूबर 2017
1. हाल ही में किस राज्य में विकलांग सैनिकों , आश्रितों के लिए योजना शुरू की गई है?
जम्मू-कश्मीर में विकलांग सैनिकों , आश्रितों के लिए योजना शुरू की गई है| यह योजना विकलांग सैनिकों और उनके आश्रितों के द्वारा स्व-रोजगार उघम स्थापित करने हेतु रियारती दर पर ऋण प्रदान करने के लिए शुरू की गई है| यह योजना राष्ट्रे विकलांग वित्त और विकास निगम (एनएचएफडीसी) के सहयोग से शुरू की गई है|
2. हाल ही में चीन ने किस देश की कंपनियों को बंद करने का आदेश दिया है?
चीन ने उत्तर कोरिया की कंपनियों को बंद करने का आदेश दिया है| चीन ने यह आदेश उत्तर कोरिया द्वारा छठे परमाणु परीक्षण के बाद दिया है| चीन ने प्रतिबंधो को लागू करने में अब तक जो कदम उठाये है, उसमें उत्तर कोरिया को रिफाइन पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात को सीमित करना और पड़ोसी देश से कपडा आयत बंद करना शामिल है| चीन उत्तर कोरिया का मुख्य सहयोगी और व्यापारिक साझीदार है और उत्तर कोरिया अपना 90 फीसदी व्यापार चीन के साथ करता है|
3. “जन संपर्क” क्या है?
“जन संपर्क” महिला और बाल विकास मंत्रालय के केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) के द्वारा शुरू किया कार्यक्रम है| इससे लोगों को गोद लेने की प्रकिया में मदद करने के साथ-साथ उनकी चिंताओं को हल करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारियों के साथ संपर्क सुनिश्चित किया जायेगा| यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया है|
4. हूयग हेफनर कौन थे?
हूयग हेफनर प्लेबॉय मैगज़ीन के फाउंडर थे| हेफनर ने 1953 में प्लेबॉय मैगज़ीन की शुरुआत की थी| हेफनर अमेरिका नही बल्कि पूरी दुनिया में अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे| हेफनर की लाइफस्टाइल भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहती थी| हाल ही में हूयग हेफनर का निधन हो गया है|
5. द्विजेनबन्घोपाध्याय कौन थे?
द्विजेन बन्घोपाध्याय प्रसिद्ध बंगाली रंगमंच और सिनेमा के अभिनेता थे| इन्होनें कला एवं मुख्यधारा दोनों तरह की फिल्मों के काम किया था| इनकी प्रमुख फिल्मों में चांदेर बाड़ी, जेखाने भूतेर भय, फोरिंग, प्रेम बाई चांस शामिल है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “ए टू जेड ऑफ़ फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूशंस” पुस्तक के लेखक कौन है?
“ए टू जेड ऑफ़ फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूशंस” पुस्तक के लेखक डॉ. रजत भार्गव और दीनानाथ पाठक है| इस पुस्तक में स्वायत्त संस्थानों में वित्तीय प्रबंधन के सभी पहलुओं का संक्षिप्त वर्णन किया गया है|
7. हाल ही में भीमसेन जोशी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
भीमसेन जोशी पुरस्कार से प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका माणिक भिड़े को सम्मानित किया गया है| भिड़े को यह पुरस्कार संगीत क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है|
8. हाल ही में ‘राइट लाइव ली हुड पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?
‘राइट लाइव ली हुड पुरस्कार’ से भारतीय वकील कोलिन गोंजालविस को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार भारत में रहने वाले वंचित नागरिकों के वास्ते मौलिक मानवाधिकार हासिल करने के लिए जनहित याचिकाओं का अभिनव उपयोग करने के लिए दिया गया है| ‘राइट लाइव ली हुड पुरस्कार’ को “वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार” के रूप में जाना जाता है|
9. हाल ही में ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग टूर्नामेंट किसने जीता है?
ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग टूर्नामेंट रिचमंड ने जीता है| रिचमंड ने ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलें में एडिलेड क्रोज की टीम की 108-60 से हराकर यह टूर्नामेंट जीता है| इस टूर्नामेंट में रिचमंड की यह 11वीं खिताबी जीत है| रिचमंड 2013-15 के बीच लगातार तीन बार फाइनल में पहुंचकर भी ख़िताब नही जीत सकी थी| रिचमंड ने आखिरी बार 1980 में यह ख़िताब जीता था| ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग रग्बी की तरह का खेल है| इसमें एक टीम में 9 खिलाडी खेलते है| इसके गेंद और मैदान ओवल जैसे होते है|
10. हाल ही में ‘इंडिया इंटरनेशनल साइंस’ फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
‘इंडिया इंटरनेशनल साइंस’ फेस्टिवल चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है| इस वर्ष इस फेस्टिवल का विषय “आम आदमी के लिए विज्ञान” रखा गया है| इस फेस्टिवल को आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीण समाज के सामने आ रही चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान ग्रामीणों तक पहुंचाना है|
nice
nice
nice
Thanks Sir
Thanks Sir
Thanks Sir
Thanks sir
Thanks sir
Thanks sir
thanks sir
thanks sir
thanks sir
Very nice
Very nice
Very nice
Thank you so much sir
Sir banking awarnes hindi mein bhi de plz
Thank you so much sir
Sir banking awarnes hindi mein bhi de plz
Thank you so much sir
Sir banking awarnes hindi mein bhi de plz
thanks plz sir more questions in gk
thanks plz sir more questions in gk
thanks plz sir more questions in gk
Comment
Thankyou sir
Comment
Thankyou sir
Comment
Thankyou sir