हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12-13 अक्टूबर 2017

1. हाल ही में किस राज्य में वीवीपैट के जरिये मतदान किया गया है?
गुजरात में वीवीपैट के जरिये मतदान किया गया है| पहली बार किसी बड़े राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) का उपयोग किया गया है| इसमें मतदाता अपना वोट देने के बाद सात सेकंड तक वीवीपीएट के डिस्प्ले पर पर्ची को देख सकेगा तथा बाद में यह पर्ची बॉक्स में गिर जायेगी| मतदाता जैसी ही मतदान करेगा एक बीप की आवाज आएगी और उसके साथ ही वीवीपीएटी के डिस्प्ले पर स्लिप नजर आएगी, उस मतदाता ने जिस उम्मीदार, राजनितिक पार्टी अथवा नोटा को मत दिया होगा उस पर्ची पर उसका चिन्ह छपा होगा|
2. हाल ही में विश्व की सबसे ऊँची बांस की दुर्गा प्रतिमा कहाँ पर बनाई गई है?
विश्व की सबसे ऊँची बांस की दुर्गा प्रतिमा गुवाहाटी में बनाई गई है| इस प्रतिमा को बनाने के लिए लगभग 5,000 बांस की बल्लियों का इस्तेमाल किया गया है| इस प्रतिमा में धातु या प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल नही किया गया है और यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है|
3. अंधविश्वास विरोधी बिल क्या है?
अन्धविश्वास विरोधी बिल अमानवीय प्रथाओं, काला जादू की रोकथाम और उन्मूलन विधेयक है| इस बिल के मुताबिक अगर ऐसी किसी दकियानूसी प्रथा से इंसान की जान चली जाती है, तो दोषियों को मौत की सजा दी जाती सकती है| इस बिल में अन्धविश्वास को फ़ैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान है| यह बिल अमानवीय बुराइयों को रोकने और उन्मूलन करने के लिए कर्नाटक कैबिनेट में पारित किया गया है|
4. टॉम प्राइस कौन है?
टॉम प्राइस अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री है| हाल ही में प्राइस ने अपने स्वास्थ्य मंत्री पद से महंगे निजी विमानों में सफ़र के चलते इस्तीफा दे दिया है|इन्होनें मई से अब तक 26 निजी विमानों में यात्रा के लिए 2.61 करोड़ रु. खर्च करने के लिए करदाताओं से माफी भी मांगी है।
5. माखनलाल फोतेदार कौन थे?
माखनलाल फोतेदार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के राजनीतिक सलाहकार और प्रसिद्ध वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे| फोतेदार पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस में ‘चाणक्य’ नाम से प्रसिद्ध थे| इन्होनें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनीतिक सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. बेन स्टोक्स का संबंध किस खेल से है?
बेन स्टोक्स का संबंध क्रिकेट से है| स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर की भूमिका निभाते है| हाल ही में स्टोक्स को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.4 का दोषी पाया गया है, जिसके अंतगर्त खिलाडियों के सहयोगियों के साथ गलत भाषा या संकेतों से अनुचित व्यवहार करना वर्जित है| हाल ही में स्टोक्स पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में अगले आदेश तक क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगाया है|
7. हाल ही में बाथुकम्मा उत्सव कहाँ मनाया जा रहा है?
बाथुकम्मा उत्सव तेलंगाना में मनाया जा रहा है| यह उत्सव दुर्गा नवरात्रि उत्सव के दौरान नौ दिनों के लिए मनाया जाता है| इस त्यौहार में लोग देवी बाथुकम्मा की पूजा करते है, जिन्हें नौ दिनों के लिए देवी गौरी भी कहा जाता है| इस त्यौहार में महिलाएं बाथुकम्मा नृत्य करती है| यह नृत्य महिलाएं पारंपरिक पटटू साड़ी पहनकर झुंड में करती है| इस त्यौहार के आखिरी दिन, अनुष्ठानों को पूरा करने बाद देवी को नदी में विसर्जित कर दिया जाता है|
8. अमेरिकी चैनल कार्टून नेटवर्क की स्थापना कब की गई थी?
अमेरिकी चैनल कार्टून नेटवर्क की स्थापना 1 अक्टूबर 1992 में बैटी कोहेन द्वारा की गई थी| शुरुआत में यह केबल और सैटेलाइस बेस्ड था| यह टर्नर ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का उपक्रम है। इसमें मुख्य रूप से बच्चों के लिए विशेष शो और एनिमेटेड प्रोग्राम प्रसारित होते हैं, जो एक्शन कॉमेडी से भरपूर होते हैं। इसमें 7 साल से 15 साल तक के बच्चों को ध्यान में रखकर कंटेंट प्रसारित किया जाता है। इसका प्रसारण सुबह 6 बजे से रात आठ बजे तक होता था। देर रात इसमें 16 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए प्रोग्राम प्रसारित किए जाते थे। यह चैनल मूल रूप से अंग्रेजी में है|
9. चीनी गणराज्य के गठन का ऐलान कब किया गया था?
चीनी गणराज्य के गठन का ऐलान कम्युनिस्ट क्रांतिकारी माओ त्से-तुंग के द्वारा 1 अक्टूबर 1949 में किया गया था| माओ त्से-तुंग ने खुद को देश का प्रमुख घोषित करते हुए चु इन्लाई को प्रधानमंत्री बना दिया था। इस घोषणा के साथ वर्षों से चले रहे द्विपक्षीय संघर्ष का अंत हो गया था। माओ की ओर कम्युनिस्ट ताकतें थीं और दूसरा पक्ष था राष्ट्रवादी चीनी शासन के नेता चियांग काइशेक का। चियांग को अमेरिकी सरकार की ओर से धन बल का समर्थन मिला हुआ था। वर्तमान में चीन जनसंख्या में पहला तथा क्षेत्रफल में दूसरा सबसे बड़ा देश है|
10. विश्व अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व अहिंसा दिवस प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस महात्मा गाँधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है| महात्मा गाँधी अहिंसा के दर्शन शास्त्री एवं समर्थक थे|

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12-13 अक्टूबर 2017”

  1. sadab khan says:

    Good questions

  2. sadab khan says:

    Good questions

  3. sadab khan says:

    Good questions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *