हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 अक्टूबर 2017

1. हाल ही में पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल जफर महमूद अब्बासी को नियुक्त किया गया है| अब्बासी ने बहुराष्ट्रीय संयुक्त टास्क फ़ोर्स की भी कमान संभाली थी| इन्होनें पाकिस्तान नेवल एकेडमी और समुद्री सुरक्षा एंजेसी सहित कई संगठनों का नेतृत्व किया था| इन्हें पाकिस्तान नेवल एकेडमी से स्वोर्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया जा चुका है|
2. हाल ही में किस राज्य में पोलीविनाइल फ्लोराइड पर प्रतिबंध लगाया है?
छतीसगढ़ में पोलीविनाइल फ्लोराइड पर प्रतिबंध लगाया है| इसमें प्लास्टिक जनित वस्तुओं के निर्माण, भंडारण, आयत, विक्रय, उपयोग और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है| इस प्रतिबंध में बैनर, फ्लैग्स, होर्डिंग, खानपान में काम आने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं जैसे कप, प्लेट, गिलास, चम्मच भी शामिल है| यह प्रतिबंध पर्यावरण के संरक्षण और उसमें सुधार के उद्देश्य से लगाया गया है|
3. हाल ही में “जीव-अमृतम” परियोजना किस राज्य में शुरू की गई है?
“जीव-अमृतम” परियोजना केरल में शुरू की गई है| इस परियोजना को शुरू करने का उद्देश्य देश भर के एक करोड़ गांववासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है|
4. प्रभाकर पंत ओझाकर कौन थे?
प्रभाकर पंत ओझाकर कांग्रेसी नेता थे| प्रभाकर देवलाली छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. कुंदन शाह कौन थे?
कुंदन शाह ‘जाने भी दो यारो’ जैसी फिल्म बनाने वाले प्रसिद्ध निर्देशक थे| इस फिल्म के लिए इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था| इन्होनें ‘नुक्कड़’ और वागले की दुनिया’ जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों में काम किया था| इन्हें कॉमेडी फ़िल्में और नाटक बनाने में महारत हासिल था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में “क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मेरिट” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मेरिट” पुरस्कार से राजेश नाथ को सम्मानित किया गया है| यह जर्मनी का एकमात्र सम्मान है, जो जर्मन और विदेशियों को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और बौद्धिक क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए दिया जाता है| वर्तमान में राजेश नाथ वीडीएमए इंडिया के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत है|
7. हाल ही में जापान ग्रांप्री फ़ॉर्मूला-1 रेस किसने जीती है?
जापान ग्रांप्री फ़ॉर्मूला-1 रेस मर्सडीज के लुईस हैमिल्टन ने जीती है| हैमिल्टन ने 307.471 किमी की रेस 1:27:31.194 घंटे में पूरी की है। रेड बुल के मैक्स वर्सटापेन ने हैमिल्टन से 1.211 सेकंड ज्यादा समय लिया और वे दूसरे नंबर पर रहे तथा रेड बुल के ही डेनियल रिकियार्डो ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह हैमिल्टन की इस सीजन की आठवीं जीत है। इस जीत से उन्हें 25 अंक मिले। अब उनके 306 अंक हो गए हैं और वे रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं।
8. बुल्गारिया इंटनेशनल बैडमिंटन का ख़िताब किसने जीता है?
बुल्गारिया इंटनेशनल बैडमिंटन का ख़िताब भारतीय बैडमिंटन खिलाडी आरएमवी गुरुसाई दत्त ने जीता है| गुरुसाई ने बुल्गारिया इंटनेशनल बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में तुर्की के मोहम्मद अली तुर्क को 21-17, 21-16 से हराकर यह ख़िताब जीता है| इन्होने 2008 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो में कास्य पदक जीता था।
9. लोफोटन आइलैंड कहाँ पर स्थित है?
लोफोटन आइलैंड नार्वे में स्थित है| इसे ‘गोल्डन सनराइज’ के नाम से भी जाना जाता है| नॉर्वे के इस हिस्से में रात में घना अंधेरा नहीं छाता है। लेकिन, जब सूर्योदय का समय होता है तो सक्रीसोया पर्वत शृंखला सोने-सी चमकती दिखाई देती है। सूरज की किरणें वहां से होकर आसपास के कस्बों में फैलती है।
10. विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व डाक दिवस प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस डाक सेवाओं की उपयोगिता और इसकी संभावनाओं को देखते हुए यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन द्वारा मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ग्राहकों के बीच डाक विभाग के उत्पाद के बारे में जानकारी देना तथा लोगों को जागरूक करना और डाकघरों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है|

Advertisement

24 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 अक्टूबर 2017”

  1. jeevan patel says:

    nice sir

  2. jeevan patel says:

    nice sir

  3. jeevan patel says:

    nice sir

  4. Nnad kumar says:

    current affairs ki jankari bahut hi rochak h.

  5. Nnad kumar says:

    current affairs ki jankari bahut hi rochak h.

  6. Nnad kumar says:

    current affairs ki jankari bahut hi rochak h.

  7. RAHUL KUMAR says:

    Thanku sirg

  8. RAHUL KUMAR says:

    Thanku sirg

  9. RAHUL KUMAR says:

    Thanku sirg

  10. rahulshrivastav says:

    mst

  11. rahulshrivastav says:

    mst

  12. rahulshrivastav says:

    mst

  13. Deepkant sharma says:

    Nice …
    Thank you so much….

  14. Deepkant sharma says:

    Nice …
    Thank you so much….

  15. Deepkant sharma says:

    Nice …
    Thank you so much….

  16. sumit kumar says:

    very nice]

  17. sumit kumar says:

    very nice]

  18. sumit kumar says:

    very nice]

  19. rahul says:

    nice
    thnks

  20. rahul says:

    nice
    thnks

  21. rahul says:

    nice
    thnks

  22. Kiran Pundir says:

    Thanks ..sir current affairs ki jnakaaari dene k ly heartily thanks …

  23. Kiran Pundir says:

    Thanks ..sir current affairs ki jnakaaari dene k ly heartily thanks …

  24. Kiran Pundir says:

    Thanks ..sir current affairs ki jnakaaari dene k ly heartily thanks …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *