हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 नवंबर 2017

1. हाल ही में “वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना” किस राज्य में शुरू की गई है?
“वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना” हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई है| इस योजना के तहत सभी वर्तमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड धारक वरिष्ठ नागरिकों को सोसायटी प्रणाली में 30 हजार रुपये की मूल बीमा सुरक्षा के अतिरिक्त 30 हजार प्रति व्यक्ति बीमा सुरक्षा दी जायेगी| यह सेवा इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से दी जायेगी|
2. हाल ही में मोनाको में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मोनाको में भारत के राजदूत के रूप में विनय मोहन क्वात्रा को नियुक्त किया गया है| विनय 1988 बैच के भारतीय विदेश अधिकारी है| वर्तमान में विनय फ़्रांस में भारत के राजदूत के पद पर कार्यरत है| विनय विदेश मंत्रालय में आतंकवाद निरोधक संकाय में प्रभारी संयुक्त सचिव पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है|
3. हार्वे वाइंस्टीन कौन है?
हार्वे वाइंस्टीन हॉलीवुड फिल्म निर्माता है| हाल ही में वाइंस्टीन का नाम ऑस्कर पुरस्कार का निर्णय करने वाले बोर्ड से हटा दिया गया है। वाइंस्टीन पर हॉलीवुड अभिनेत्रियों समेत 39 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
4. शमशेर खान कौन थे?
शमशेर खान भारत के पहले ओलिंपिक तैराक थे| इन्होनें 1956 में मेलबर्न ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था| इन्होनें बटरफ्लाई प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
ज्ञानपीठ पुरस्कार से मणिपुर के साहित्यकार ईलांगबाम सिंह को सम्मानित किया गया है| ईलांगबाम को यह पुरस्कार मणिपुरी भाषा को समृद्ध करने के सोनमणी प्रयासों के लिए दिया गया है| ये स्थानीय परंपराओं पर आधारित उपन्यास, लघु कहानियां, कविताएं, अनुवाद खंड काव्य लिख चुके है|
6. हाल ही में मातृभूमि साहित्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
मातृभूमि साहित्य पुरस्कार से प्रसिद्ध आलोचक, जीवनी लेखक और वक्ता वीरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया है| वीरेंद्र कुमार को यह पुरस्कार मलयालम साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है| इन्हें केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, वायलर पुरस्कार, पद्मप्रभ पुरस्कार, केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार और केरल साहित्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| यह पुरस्कार मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ द्वारा दिया जाता है|
7. शाकिब उल हसन का संबंध किस खेल से है?
शाकिब उल हसन का संबंध क्रिकेट से है| शकीब उल हसन बांग्लादेश क्रिकेट टीम में ऑल-राउंडर की भूमिका निभाते है| हाल ही में इन्हें एमसीसी वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी में शामिल किया गया है| हसन एमसीसी वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी में शामिल होने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाडी है|
8. हाल ही में तियानजिन ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
तियानजिन ओपन का ख़िताब मारिया शारपोवा ने जीता है| शारपोवा ने तियानजिन ओपन के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की अरायना साबालेंका को 7-5, 7-6 से हारकर ख़िताब जीता है| शारापोवा ने प्रतिबंध समाप्त होने के बाद पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता है|
9. हाल ही में जापान मोटोजीपी रेस किसने जीती है?
जापान मोटोजीपी रेस इटली के राइडर आंद्रेया डोविजियोसो ने जीती है| आंद्रेया ने 146.3 किमी की रेस 47 मिनट 14.236 सेकंड में पूरी की है। डोविजियासो और मारक्वेज के बीच 0.249 सेकंड का अंतर था। तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन होंडा के मारक्वेज इस रेस में दूसरे नंबर पर रहे है।
10. आधुनिक पाकिस्तान के जनक के रूप में किसे जाना जाता था?
आधुनिक पाकिस्तान के जनक के रूप में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली को जाना जाता था| लियाकत अली को शहीदे मिल्लत (यानी देश के लिए शहीद होने वाला) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|। इनका पूरा नाम नवाबजादा लियाकत अली था।भारत की आजादी और बंटवारे से पहले वे भारत के वित्त मंत्री भी रहे थे। रावलपिंडी की एक जनसभा में लियाकत अली को 16 अक्टूबर 1951 में गोली मारकर हत्या कर दी थी|

Advertisement

15 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 नवंबर 2017”

  1. sheela says:

    Best knowledge

  2. sheela says:

    Best knowledge

  3. sheela says:

    Best knowledge

  4. babu kasana says:

    Thanks sir ji

  5. babu kasana says:

    Thanks sir ji

  6. babu kasana says:

    Thanks sir ji

  7. kins says:

    thankyou

  8. kins says:

    thankyou

  9. kins says:

    thankyou

  10. uttam says:

    Thank to gk

  11. uttam says:

    Thank to gk

  12. uttam says:

    Thank to gk

  13. VIJAY 9557857334 says:

    THANKS

  14. VIJAY 9557857334 says:

    THANKS

  15. VIJAY 9557857334 says:

    THANKS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *