हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 फरवरी 2018

1. हाल ही में किस देश में महिलाओं के शराब खरीदने पर प्रतिबंध हटाया गया है?
श्रीलंका में महिलाओं के शराब खरीदने पर प्रतिबंध हटाया गया है| श्रीलंका में लगे दशकों पुराने प्रतिबंध को हटा दिया गया है, जिसमें महिलाओं द्वारा कानूनी तौर पर देश में शराब खरीदने पर प्रतिबंध था|
2. केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति किसकी सिफारिशों के आधार पर की जाती है?
केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रति, केन्द्रीय गृहमंत्री, लक्सभा के नेता विपक्ष की संयुक्त सिफारिशों के आधार पर की जाती है| इस आयोग की स्थापना 1964 में की गई थी| जबकि इसे एक वैधानिक संस्था का दर्जा 2003 में दिया गया था| वर्तमान समय में यह संस्था भारत की सर्वोच्च सतर्कता संस्थान है, जो अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को प्रस्तुत करती है|
3. निर्मला सीतारमण कौन है?
निर्मला सीतारमण भारत की पहली महिला रक्षामंत्री है| हाल ही में निर्मला सीतारमण ने सुखोई लड़ाकू विमान में उडान भरी है| निर्मला लड़ाकू विमान से उडान भरने वाली पहली रक्षा मंत्री है| इन्होनें जोधपुर एयरबेस से 2100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले सुखोई 30 एमकेआई से 8 हजार मी. से ज्यादा ऊंची उड़ान भरी थी|
4. मिहाई ट्यूडोज कौन है?
मिहाई ट्यूडोज रोमानिया में सत्ताधारी सोशल डेमोक्रेट पार्टी (पीएसडी) के नेता एवं प्रधानमंत्री है| हाल ही में इन्होनें अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध में मतदान करने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?|
5. “Temporary People” पुस्तक के लेखक कौन है?
“Temporary People” पुस्तक के लेखक दीपक उन्नीकृष्णन है| इस पुस्तक में प्रवासी नागरिक के साहस और उम्मीदों को उत्साहपूर्वक प्रदर्शित किया गया है तथा 90 के दशक से पूर्व के संयुक्त अरब अमीरात की कहानियों का चित्रण भी किया गया है|
6. हाल ही में “द हिंदू साहित्य पुरस्कार” से किसे सम्मानित किया गया है?
“द हिंदू साहित्य पुरस्कार” से दीपक उन्नीकृष्णन को सम्मानित किया गया है| इन्हें “Temporary People” पुस्तक के लिए सम्मानित किया गया है| इस पुस्तक में प्रवासी नागरिक के साहस और उम्मीदों को उत्साहपूर्वक प्रदर्शित किया गया है तथा 90 के दशक से पूर्व के संयुक्त अरब अमीरात की कहानियों का चित्रण भी किया गया है|
7. हाल ही में सातवाँ नेंशस कप टूर्नामेंट कहाँ पर आयोजित किया गया है?
सातवाँ नेंशस कप टूर्नामेंट सर्बिया में आयोजित किया गया है| इस टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों ने 11 स्वर्ण पदक और जूनियर तथा युवा महिला वर्ग में ख़िताब जीते है| जूनियर टीम ने 13 पदक जीते है, जिनमें 9 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 2 कांस्य पदक शामिल है| युवा टीम ने 3 स्वर्ण और एक कांस्य समेत 4 पदक जीते है|
8. भारत और नेपाल में भीषण भूकंप कब आया था?
भारत और नेपाल में भीषण भूकंप 15 जनवरी 1934 में आया था| इस भूकंप के कारण भारत के बिहार समेत पूर्वी इलाकों में भारी तबाही हुई थी| इस भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई थी| इस भूकंप की वजह से करीब 20 हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी|
9. सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस कब मनाया जाता है?
सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय सेना के प्रथम फिल्ड मार्शल एंड ऑर्डर द ब्रिटिश एम्पायर केएम करियप्पा की याद में मनाया जाता है| केएम करियप्पा 14 जनवरी 1953 में सेवानिवृत हुए थे|
10. पिट्सबर्ग कहाँ पर स्थित है?
पिट्सबर्ग अमेरिका में स्थित है| इसे आयरन सिटी के नाम से भी जाना जाता है| अमेरिका में आज भी ऐसी ऐतिहासिक इमारतें है, जो इंजीनियरिंग एवं डिज़ाइन के लिए जानी जाती है| पिट्सबर्ग नाम ब्रिटिश राजनेता विलियम पिट के सम्मान में 1758 में रखा गया था|

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 फरवरी 2018”

  1. Ramkrishan says:

    Thanks use full currentafairs

  2. Ramkrishan says:

    Thanks use full currentafairs

  3. Ramkrishan says:

    Thanks use full currentafairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *