हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 फरवरी 2018

1. हाल ही में किस राज्य में “एक विशेष औधोगिकी विकास योजना” शुरू की गई है?
जम्मू-कश्मीर में “एक विशेष औधोगिकी विकास योजना” शुरू की गई है| यह योजना जम्मू-कश्मीर में व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है|
2. हाल ही में किस देश में लगे फिल्म प्रदर्शन पर प्रतिबंध समाप्त किया गया है?
सऊदी अरब में लगे फिल्म प्रदर्शन पर प्रतिबंध समाप्त किया गया है| सऊदी अरब में यह प्रतिबंध कट्टरपंथियों के दबाव के चलते लगाया गया था| इसकी शुरुआत बच्चों की एनीमेटेड फिल्म के प्रदर्शन से की गई है|
3. “आई क्रिएट” क्या है?
“आई क्रिएट” एक स्वतंत्र केंद्र है, जिसका गठन खाघ सुरक्षा, पानी, संपर्क, साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौधोगिकी और इलेक्ट्रॉनिक ऊर्जा आदि के प्रमुख क्षेत्रों में उघमिता के माध्यम से रचनात्मक, नवाचार, इंजीनियरी, उत्पाद डिज़ाइन और उभरती तकनीकों को सुगम बनाने के लिए किया गया है|
4. “राफलेसिया अर्नोल्डी” क्या है?
“राफलेसिया अर्नोल्डी” इंडोनेशिया की धरती पर पाए जाने वाला सबसे बड़े आकार का 7 पंखुड़ी वाला दुर्लभ पुष्प है| यह पुष्प इंडोनेशिया के अलावा पदांग गुकी, बेंगकुलु द्वीप में पाया जाता है| इस पुष्प का नाम इसे सबसे पहले देखने वाले ब्रिटिश राजनेता स्टैमफोर्ड राफलेस और बॉटनिस्ट जोसेफ अर्नोल्ड के नाम पर रखा गया है।
5. हाल ही में किस खिलाडी को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है| विराट कोहली इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले चौथे खिलाडी है| विराट कोहली एक वर्ष में 4 अवार्ड्स जीतने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर है| यह पुरस्कार लगातार दूसरे वर्ष भारतीय खिलाडी दिया गया है| पिछले वर्ष इस पुरस्कार से रविचंद्रन अश्विन को सम्मानित किया गया था|
6. हाल ही में रायसीना संवाद कहाँ पर आयोजित किया गया है?
रायसीना संवाद नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| यह भारत का प्रमुख विदेश नीति सम्मेलन है, जिसका आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप में से किया जाता है| इस वर्ष रायसीना संवाद का विषय “विघटनकारी बदलाव प्रबंधन, विचार, संस्थाएं और धारणाएं” रखा गया है|
7. अर्जुन नायर का संबंध किस खेल से है?
अर्जुन नायर का संबंध क्रिकेट से है| भारतीय मूल के अर्जुन नायर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर और बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स की और से खेलते है| हाल ही में अर्जुन नायर को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए निलंबित कर दिया गया है| बिग बैश लीग में 30 दिसंबर को थंडर्स और हरिकेंस होबार्ट के बीच मैच के बाद अंपायर ने अर्जुन की शिकायत की थी।
8. एशियाटिक सोसायटी की स्थापना कब की गई थी?
एशियाटिक सोसायटी की स्थापना 15 जनवरी 1784 में कोलकाता में स्थित फोर्ट विलियम में की गई थी| इसकी स्थापना विलियम जोंस ने की थी| इस सोसायटी का उद्देश्य प्राच्य-अध्ययन का बढ़ावा देना था|
9. बुर्किना फासो के ऑगाडोगू होटल में आतंकी हमला कब हुआ था?
बुर्किना फासो के ऑगाडोगू होटल में आतंकी हमला 15 जनवरी 2016 में हुआ था| इस आतंकी हमले में 56 लोग घायल हो गए थे, तथा 28 लोग मारे गए थे| बुर्किना फासो पश्चिमी अफ़्रीकी देश है|
10. थीवाटरफ्लूफ़ डैम कहाँ पर स्थित है?
थीवाटरफ्लूफ़ डैम केपटाउन में स्थित है| इस डैम से शहर में 41% पानी की आपूर्ति की जाती है| इस डैम की क्षमता 48 लाख करोड़ घन लीटर है| यह 10 वर्ग किमी के इलाके में फैला हुआ है| केपटाउन में 6 बड़े डैम है, 99.6% पानी की आपूर्ति इन्हीं डैमों से होती है|

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 फरवरी 2018”

  1. Dharmendra kumar says:

    I to me current affairs

  2. Dharmendra kumar says:

    I to me current affairs

  3. Dharmendra kumar says:

    I to me current affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *