हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 फरवरी 2018

1. हाल ही में “स्वच्छ-आदत, स्वच्छ-भारत” अभियान के एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
“स्वच्छ-आदत, स्वच्छ-भारत” अभियान के एंबेसडर के रूप में भारतीय फिल्म अभिनेत्री काजोल को नियुक्त किया गया है| इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता संबंधी मामलों से जुडी मौतों को रोकना है|
2. हाल ही में भारत का पहला एयरक्लीनिक कहाँ पर खोला गया है?
भारत का पहला एयरक्लीनिक मणिपुर में खोला गया है| यह एयरक्लीनिक दूरदराज के गांवों में नियमित दौरा करेगा। नौ सीट के इस एयरक्लिनिक में सभी प्रकार की दवाएं मौजूद होंगी। इस एयरक्लिनिक में प्रसव भी कराया जा सकेगा और आपात स्थिति के लिए इसमें खून भी उपलब्ध रहेगा।
3. हाल ही में केवल महिलाओं के लिए कार शोरूम कहाँ पर शुरू किया गया है?
केवल महिलाओं के लिए कार शोरूम सऊदी अरब के जेद्दाह में शुरू किया गया है| यहां पर पुरुषों की एंट्री बैन रहेगी। सऊदी अरब में जून से महिलाओं को कार चलाने की छूट मिलने के बाद यह पहल की शुरू की गई है। इस शोरूम के स्टाफ में सिर्फ महिलाएं ही हैं। जो महिला ग्राहकों को विभिन्न मॉडल्स और सुविधाओं के साथ बैंकों व वित्तीय संस्थाओं की फाइनेंस स्कीमों के बारे में जानकारी देंगी। जिस मॉल में यह शोरूम खुला है उसे महिलाएं ही संचालित करती हैं।
4. “ट्रेन-18” क्या है?
“ट्रेन-18” भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है| इस ट्रेन को ‘ट्रेन-18’ का नाम इसलिए दिया गया है, क्योकिं यह 2018 में लांच की गई है| इस ट्रेन में लोकोमोटिव इंजन नही होगा| यह ट्रेन स्टील से बनी हुई है, और कंपनरहित है| इस ट्रेन में ड्राइवर का कैबिन ट्रेन दोनों तरफ है| यह ट्रेन पटरी पर आगे-पीछे दोनों दिशाओं में चल सकती है| इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे है, तथा मनोरंजन के लिए वाई-फाई सुविधा भी दी गई है| यह पूरी तरह से स्वदेशी ट्रेन है, इसके सभी डिब्बों का पूरा निर्माण भारत में हुआ है|
5. जस्टिन टूड़ो कौन है?
जस्टिन टूड़ो कनाडा के प्रधानमंत्री है| जस्टिन टूड़ो कनाडा के दूसरे सबसे उम्र के प्रधानमंत्री है| टूड़ो से पहले जे. क्लार्क 39 वर्ष की आयु में कनाडा के प्रधानमंत्री बने थे| टूड़ो चैरिटी के लिए कई बॉक्सिंग भी कर चुके है| टूड़ो टैटू गुदवाने वाले विश्व के पहले प्रधानमंत्री है| इनके बाएँ कंधे पर पृथ्वी का बड़ा टैटू है, जिसे इन्होनें 23 वर्ष की आयु में गुदवाया था|
6. “एमा” उपन्यास के लेखक कौन है?
“एमा” उपन्यास के लेखक जेन ओस्टेन है| इस उपन्यास में ऑस्टेन इंग्लैंड के जोर्जियन-रीजेंसी में रहने वाली कुलीन महिलाओं के जीवन की मुश्किलों और चिंताओं का अन्वेषण करतीं हैं तथा साथ ही अपने पात्रों के ज़रिये एक सजीव ‘शिष्टाचार-प्रहसन’ (‘comedy of manners’) भी प्रस्तुत करतीं हैं।
7. हाल ही में मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता है?
मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग का खिताब इथियोपिया के सोलोमन डेकसिसा ने जीता है| डेकसिसा ने यह रेस 2 घंटे 9 मिनट 34 सेकंड में पूरी की है| इनके हमवतन अकालनाव दूसरे और केन्या के जोशुआ किपकोरिर तीसरे स्थान पर रहे है|
8. हाल ही में ड्रम फेस्टिवल ला तांबोरादा कहाँ पर मनाया जा रहा है?
ड्रम फेस्टिवल ला तांबोरादा स्पेन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल सेन सेबेस्टियन डे पर मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में आधी रात को परेड निकाली जाती है, जिसमें लोग ड्रम और बैरल लेकर पहुँचते है|
9. सुभाष चन्द्र बोस जयंती कब मनाई जाती है?
सुभाष चन्द्र बोस जयंती प्रतिवर्ष 23 जनवरी को मनाई जाती है| सुभाष चन्द्र बोस “नेताजी” के नाम से प्रसिद्ध थे| इन्होनें भारत को स्वतंत्र कराने के उदेश्य से 21 अक्टूबर 1943 को ‘आजाद हिंद फौज” की स्थापना की थी| इन्होनें “तुम मुझे खून डॉ, मै तुम्हे आजादी दूंगा” का नारा भी दिया था|
10. एलिजाबेथ ब्लैकवेल को मेडिकल की डिग्री कब दी गई थी?
एलिजाबेथ ब्लैकवेल को मेडिकल की डिग्री 23 जनवरी 1849 में दी गई थी| एलिजाबेथ अमेरिका में मेडिकल की डिग्री हासिल करने वाली पहली महिला थी| उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी थी, क्योंकि उस समय अमेरिका में महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं था। मेडिकल डिग्री के बाद जब उन्होंने अस्पतालों में जॉब के लिए अप्लाई किया, पर महिला होने की वजह से उन्हें किसी ने भी नौकरी पर नहीं रखा। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने यूरोप के कॉलेजों में अप्लाई किया तो वहां भी उन्हें निराशा ही मिली। आखिर में उन्हें लॉ मेटरनिटी अस्पताल में जॉब मिल गई थी| एलिजाबेथ का निधन 30 मई 1910 में हुआ था| वर्तमान में अमेरिका में 7000 महिलाएं प्रैक्टिस कर रही है|

Advertisement

6 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 फरवरी 2018”

  1. RUPESH KUMAR says:

    thanks

  2. RUPESH KUMAR says:

    thanks

  3. RUPESH KUMAR says:

    thanks

  4. NAFE SINGH says:

    SIR
    PLZ SEND PDF CURRENT AFFAIR IN HINDI

  5. NAFE SINGH says:

    SIR
    PLZ SEND PDF CURRENT AFFAIR IN HINDI

  6. NAFE SINGH says:

    SIR
    PLZ SEND PDF CURRENT AFFAIR IN HINDI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *