हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 फरवरी 2018

1. हाल ही में ‘बालासाहेब ठाकरे शहीद संमान’ योजना किस राज्य में शुरू की गई है?
‘बालासाहेब ठाकरे शहीद संमान’ योजना महाराष्ट्र में शुरू की गई है| इस योजना के अंतगर्त शहीदों के परिवार के सदस्यों को महाराष्ट्र राज्य सडक परिवहन निगम द्वारा नौकरी प्रदान की जायेगी|
2. हाल ही में “नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी” परियोजना किस राज्य में शुरू की गई है?
“नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी” परियोजना महाराष्ट्र में शुरू की गई है| इस योजना के तहत मिट्टी की गुणवता में सुधार लाकर खाघान्नों की किस्मों को विकसित करना है| यह योजना कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है|
3. हाल ही में किस महिला खिलाडी ने सीएट के साथ दो वर्ष का अनुबंध किया है?
भारतीय क्रिकेट टीम की महिला महिला खिलाडी हरमनप्रीत कौर ने सीएट के साथ दो वर्ष का अनुबंध किया है| हरमनप्रीत सीएट के अनुबंध करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी है| पुरुष क्रिकेटरों में रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों ने सीएट से अनुबंध किया है। हरमनप्रीत ने 2017 विश्व कप में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी। वे महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर भी हैं।
4. साबर कोटी कौन थे?
साबर कोटी प्रसिद्ध पंजाबी गायक थे| इन्होनें 1996 में हिट ‘सोने दिया कंगना’ से गायकी का सफर शुरू किया था। इनके द्वारा गाया गया ‘आेह मौसम वांगू बदल गए जी, असी रुक्खां वांगू खड़े रहे’ गाना बहुत प्रसिद्ध हुआ था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. सरदार जोध सिंह कौन थे?
सरदार जोध सिंह जेआईएस ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर थे| जोध सिंह को कर्तव्यनिष्ठा व देशभक्ति के कारण बाबूजी नाम से पुकारा जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
पद्मश्री पुरस्कार से जयपुर के शाहपुरा स्थित त्रिवेणी धाम के पीठाधीश्वर नारायण दास महाराज को सम्मानित किया गया है| नारायण दास जी महाराज को यह पुरस्कार अध्यात्म के क्षेत्र में किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है|
7. हाल ही में शौर्य चक्र से किसे सम्मानित किया गया है?
शौर्य चक्र से झुंझुनू के कमांडो मुबारिक अली को सम्मानित किया गया है| मुबारिक को यह सम्मान तीन आतंकियों को मारने के लिए दिया गया है| इन्होनें सीने और हाथ में गोली लगने के बावजूद एक हाथ से फायर कर तीन आतंकियों को मार गिराया था|
8. धर्मगुरु दलाई लामा के डॉक्टर यशी डोंडन को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
धर्मगुरु दलाई लामा के डॉक्टर यशी डोंडन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| डोंडन को यह पुरस्कार इनकी तिब्बती आयुर्वेद पद्धति में हासिल की गई उपलब्धियों के लिए दिया गया है|
9. हाल ही में सिनूलोग परेड किस देश में निकाली जा रही है?
सिनूलोग परेड फिलीपींस में निकाली जा रही है| इस परेड में लोग चाइल्ड जीसस का स्टैच्यू लेकर चलते है| यह परेड प्रतिवर्ष चाइल्ड जीसस के फिस्ट डे पर निकाली जाती है|
10. हाल ही में डायनासोर के बड़े-बड़े स्कलपचर्स कहाँ पर तैयार किये गए है?
डायनासोर के बड़े-बड़े स्कलपचर्स चीन के प्रांत हेनान के शहर सान्या के ‘हायतांग बे राइस पैडी पार्क’ में तैयार किये गए है| यहां 323 ऐसे स्कल्पचर्स तैयार किये गए है| हाल ही में इस पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है|

Advertisement

12 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 फरवरी 2018”

  1. Paramjeet Kumar says:

    Best

  2. Paramjeet Kumar says:

    Best

  3. Paramjeet Kumar says:

    Best

  4. chandu says:

    You have some govt job information

  5. chandu says:

    You have some govt job information

  6. chandu says:

    You have some govt job information

  7. Arvind Kumar says:

    Good job ??

  8. Arvind Kumar says:

    Good job ??

  9. Arvind Kumar says:

    Good job ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *