हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 फरवरी 2018

1. हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ओमप्रकाश रावत को नियुक्त किया गया है| ओमप्रकाश उत्तरप्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है| ओमप्रकाश केंद्र में सचिव के रूप में सेवाएँ दे चुके है| ओमप्रकाश मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के प्रधान सचिव रहे थे| वर्तमान में ओमप्रकाश भारी उद्योग और सार्वजिक उद्यम मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में ‘भारत के वीर’ अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
‘भारत के वीर’ अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को नियुक्त किया गया है| हाल ही में ‘भारत के वीर’ अभियान के लिए एक एंथम लांच किया गया है| इस अभियान की सहायता से शहीद हुए जवानों के परिवारों को ऑनलाइन सहायता राशि पहुंचाई जाती है| अब तक इस पोर्टल के मदद से 12.93 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके है|
3. प्रबंधन सूचना प्रणाली क्या है?
प्रबंधन सूचना प्रणाली एक व्यवसाय है, जिसमें लोगों, दस्तावेजों और प्रोधोगिकी के प्रक्रम के अनुप्रयोग शामिल है| इसके समग्र आंतरिक नियंत्रण का एक सबसेट है, जो प्रबंधन लेखाकारों द्वारा उत्पाद या सेवा की लागत तय करने या व्यापार की व्यापक रणनीति बनाने तथा व्यापार की समस्याएं सुलझाने के लिए उपयोग लिया जाता है| प्रबंधन सूचना प्रणाली आम सूचना प्रणाली से अलग है, क्योकि इसका प्रयोग संगठन में होने वाली परिचालन गतिविधियों पर लागू होने वाली अन्य सूचना प्रणालियों का विश्लेषण के लिए किया जाता है|
4. नरेन्द्र कश्यप कौन है?
नरेन्द्र कश्यप पूर्व बसपा सांसद है| हाल ही में इन्हें अपनी बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलें में दोषी पाया गया है| नरेंद्र कश्यप की बहू ने 6 अप्रैल 2016 को घर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।
5. हाल ही में “भारत भारती” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“भारत भारती” पुरस्कार से आनंद प्रकाश दीक्षित को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार 1960 में प्रकाशित शोध प्रबंध ‘रस सिद्धांत :स्वरूप विश्लेषण” के लिए दिया गया है|
6. हाल ही में ‘First Ladies’ के रूप में कितनी असाधारण महिलाओं को सम्मानित किया गया है?
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 112 असाधारण महिलों को सम्मानित किया गया है| यह महिलाएं ‘First Ladies’ है, जो अपने क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है|
7. हाल ही में विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सामने भारतीय अर्थव्यवस्था, निवेश और अपनी नीतियों के बारें में बतायेंगे| नरेंद्र मोदी इस व्यापारिक सम्मेलन के पूर्व सत्र को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री है|
8. हाल ही में प्लूरीनेशनल स्टेट डे कहाँ पर मनाया जा रहा है?
प्लूरीनेशनल स्टेट डे बोलीविया में मनाया जा रहा है| यह दिन साल 2009 में यहां अपनाए गए नए संविधान के जश्न के रूप में मनाया जाता है।
9. हाल ही में किंग अब्दुल अजीज कैमल फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
किंग अब्दुल अजीज कैमल फेस्टिवल सऊदी अरब में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में ऊंटों की रेस के साथ ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी होता है और इस बार कॉन्टेस्ट के लिए ऊंटों के स्टाइलिश हेयरकट के साथ ऊंटों की बॉडी पर पेंटिंग की गई है|
10. एयर इंडिया का बोइंग-707 विमान फ्रांस में दुर्घटनाग्रस्त कब हुआ था?
एयर इंडिया का बोइंग-707 विमान फ्रांस में 24 जनवरी 1966 में दुर्धटनाग्रस्त हुआ था| इस हादसे में विमान में सवार सभी 117 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 106 यात्री थे और 11 विमान के कर्मचारी थे। विमान हादसे में मारे गए लोगों में भारत के महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा भी शामिल थे। पिछले वर्ष जुलाई में आल्प्स की पहाड़ियों में इस दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग-707 का एक इंजन और एक महिला का शव मिला था|

Advertisement

12 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 फरवरी 2018”

  1. ranjutiwari says:

    bht bht dhanyavad

  2. ranjutiwari says:

    bht bht dhanyavad

  3. ranjutiwari says:

    bht bht dhanyavad

  4. Purnima kumari says:

    T.. ..q????

  5. Purnima kumari says:

    T.. ..q????

  6. Purnima kumari says:

    T.. ..q????

  7. suman says:

    Thanks

  8. suman says:

    Thanks

  9. suman says:

    Thanks

  10. Pavan Kumar singh says:

    Thanks

  11. Pavan Kumar singh says:

    Thanks

  12. Pavan Kumar singh says:

    Thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *