हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 फरवरी 2018

1. हाल ही में भारतीय सेना के सैन्य संचालन के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय सेना के सैन्य संचालन के महानिदेशक के रूप में अनिल चौहान को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में अनिल चौहान संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में अंगोला में अपनी सेवाएँ दे रहे है| हाल ही में भारतीय सेना के सैन्य संचालन विंग द्वारा “ऑपरेशन ऑल आउट (कश्मीर)” का संचालन किया जा रहा है |
2. हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रूप में नीलम कपूर को नियुक्त किया गया है| नीलम कपूर भारतीय सूचना सेवा की 1982 बैच की अधिकारी है| वर्तमान में नीलम क्षेत्र प्रचार निदेशालय की प्रमुख महानिदेशक पद पर कार्यरत है|
3. आर्द्रभूमि किसे कहते है?
पानी से संतृप्त भूभाग को आर्द्रभूमि कहते है| जैव-विविधिता की दृष्टि से आर्द्रभूमियाँ अंत्यंत संवेदनशील होती हैं। आर्द्रभूमि पर विशेष प्रकार की वनस्पतियाँ उगने और फलने-फूलने के लिये अनुकूलित होती है|
4. “संग्रहालय” किसे कहते है?
“संग्रहालय” एक ऐसी संस्थान है, जो समाज की सेवा और विकास के लिए जन-सामान्य के लिए खोली जाती है| इसमें मानव और पर्यावरण की विरासतों के संरक्षण के लिए उनका संग्रह, शोध, प्रचार या प्रदर्शन किया जाता है, जिसका उपयोग शिक्षा, अध्ययन और मनोरंजन के लिए किया जाता है|
5. हुसैन हक्कानी कौन है?
हुसैन हक्कानी ने अमेरिका में 2008 से 2011 तक पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था| इन्होनें 1988 में जिया-उल-हक के समर्थक के तौर पर उभरे तथा नवाज शरीफ के लिए कार्य किये| हक्कानी शरीफ और बेनजीर भुट्टो दोनों के विशेष सहायक और प्रवक्ता के तौर पर कार्य कर चुके है| हाल ही में इन पर एफआईआर दर्ज की गई है| हक्कानी पर सरकार के विरुद्ध बोलने का आरोप है|
6. हाल ही में रेडबुल एयर रेस वर्ल्ड चैम्पियनशिप कहाँ पर शुरू की गई है?
रेडबुल एयर रेस वर्ल्ड चैम्पियनशिप अबुधाबी में शुरू की गई है| यह एयर रेस बिल्कुल फॉर्मूला वन जैसी होती है। जैसे फॉर्मूला वन के एक सीजन में 20 रेस होती है। उसमें सबसे ज्यादा रेस जीतने वाला वर्ल्ड चैंपियन बनता है। एयर रेस में भी एक सीजन में 8 रेस होती हैं, जो भी पायलट सबसे ज्यादा रेस जीत जाता है, वह वर्ल्ड चैंपियन बनता है। इस रेस में पायलट्स के लिए 5 से 6 किमी लंबा रेस ट्रैक बनाया जाता है। बाधाएं और एयर गेट्स बनाए जाते हैं।पायलट्स को हवा के विपरीत उड़ानभर बाधाएं पार कर रेस पूरी करनी होती है। जो सबसे कम समय लेता है, वह जीत जाता है।गेट्स को हिट करने या ज्यादा ऊंचाई से उड़ने पर पेनल्टी लगाई जाती है।
7. हाल ही में दुबई हाफ आयरनमैन रेस किस ने जीती है?
दुबई हाफ आयरनमैन रेस डबल ओलिंपिक ट्राएथलॉन चैंपियन ब्रिटेन के एलिस्टेयर ब्राउनली ने जीती है| ब्राउनली ने 1.2 मील स्वीमिंग, 56 मील साइक्लिंग और 13.1 मील रनिंग की है| इस रेस में स्विट्ज़रलैंड के स्वेन राइडेरर दूसरे नंबर रहे है|
8. हाल ही में स्प्रिंग फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
स्प्रिंग फेस्टिवल बीजिंग में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में यहाँ के लोग बैल के स्टैच्यू को छड़ी से मारकर परंपरा निभाते है|
9. रॉक गार्डन ऑफ़ चंडीगढ़ का निर्माण किसने करवाया था?
रॉक गार्डन ऑफ़ चंडीगढ़ का निर्माण नेकचंद सैनी ने करवाया था| इसलिए इसे नेकचंद सैनी गार्डन के नाम से भी जाना जाता है| यह गार्डन कूड़े – कर्कट जैसे सिरामिक, प्लास्टिक बोतलों, पुरानी चूड़ियों तथा टाइल्स इत्यादि से बनाया गया है|
10. जंग-ए-आजादी स्मारक कहाँ पर स्थित है?
जंग-ए-आजादी स्मारक पंजाब के जांलधर में स्थित है| यह स्मारक भारत की आज़ादी के संग्राम में योगदान देने वाले शहीदों की याद में बनाया था| यह स्मारक 25 एकड़ के क्षेत्र में बना हुआ है|

Advertisement

5 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 फरवरी 2018”

  1. Dilip chouhan says:

    Nice

  2. Mohammad Juber says:

    Nice

  3. Bikram Sharma says:

    Nice

  4. ruchi pathak says:

    good

  5. Vijender Verma says:

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *