हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 फरवरी 2018

1. हाल ही में किस राज्य में किन्नरों के कल्याण के लिए एक विशेष बोर्ड का गठन किया गया है?
महाराष्ट्र में किन्नरों के कल्याण के लिए एक विशेष बोर्ड का गठन किया गया है| इस विशेष बोर्ड का उद्देश्य किन्नर समाज से जुड़े लोगों को शिक्षा, रोजगार, आवास और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मुहैया कराना है| किन्नरों के कल्याण के लिए महाराष्ट्र विशेष बोर्ड गठित करने वाला भारत का पहला राज्य है|
2. 2018 एथलेटिक्स विश्वकप की मेजबानी किस शहर को सौपी गई है?
2018 एथलेटिक्स विश्व कप की मेजबानी लंदन को सौपी गई है| इसमें आठ शीर्ष राष्ट्र ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, पोलैंड, फ़्रांस, चीन, जर्मनी और जमैका भाग प्रतिस्पर्धा करेंगे|
3. हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा फोटो फ्रेम कहाँ पर लगाया गया है?
विश्व का सबसे बड़ा फोटोफ्रेम दुबई के जबिला पार्क में लगाया गया है| यह फ्रेम 500 फुट लंबा और 300 फुट चौड़ा है। चमकते शीशे वाला यह स्ट्रक्चर 47 मंजिला है, जिसमें दो ऑब्जरवेशन प्लेटफॉर्म हैं। एक इसके ऊपर और एक जमीन पर है|
4. “फॉल्कन हैवी” क्या है?
“फॉल्कन हैवी” दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है| इस रॉकेट का वजन 63.8 टन है, और यह 230 फुट लंबा है| इस रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हुए है| इस रॉकेट को फॉल्कन 9 नामक तीन रॉकेट को मिलाकर बनाया गया है| इस रॉकेट के द्वारा एक लाख 40 हजार पाउंड वजन का यान अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है| ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्राइवेट कंपनी के बिना किसी सरकारी मदद के इतना बड़ा रॉकेट बनाया है|
5. “एसेंचुरी इज नॉट इनफ” किस भारतीय खिलाडी की आत्मकथा है?
“एसेंचुरी इज नॉट इनफ” भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की आत्मकथा है| इस पुस्तक में गांगुली के जीवन के कई रोचक एवं संघर्ष पूर्ण किस्सों को बड़े ही बेबाक ढंग से व्यक्त किया गया है| यह पुस्तक वरिष्ठ खेल पत्रकार गौतम भट्टाचार्य तथा सौरव गांगुली ने मिलकर लिखी है|
6. हाल ही में “टाइम्स पॉवर वीमेन ऑफ़ द ईयर 2017- पुणे फॉर ग्लोबल पीआर” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“टाइम्स पॉवर वीमेन ऑफ़ द ईयर 2017- पुणे फॉर ग्लोबल पीआर” पुरस्कार से शबनम अस्थाना को सम्मानित किया गया है| इस पुरस्कार की शुरुआत उन महिलाओं की जीत का जश्न मनाने के लिए की गई, जो प्रेरणा का एक बड़ा स्त्रोत रही है|
7. हाल ही में कोक बोरू फेस्टिवल कहाँ मनाया जा रहा है?
कोक बोरू फेस्टिवल बेशकुंगे में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में घुड़सवार बकरी का शव कुएं में फेंकते है| इस खेल को एशियाई देशों में बुकाशी के नाम से भी जाना जाता है|
8. ‘विश्व कैंसर दिवस’ कब मनाया जाता है?
‘विश्व कैंसर दिवस’ प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, लोगों को शिक्षित करने तथा हर साल लाखों लोगों को कैंसर से मरने से बचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. “पेस्टहाउस” कब स्थापित किया गया था?
“पेस्टहाउस” 3 फरवरी 1743 में स्थापित किया गया था| इसे फिला डेल्फिया आप्रवासियों को संगरोध के लिए स्थापित किया गया था|
10. ‘आईएनएसचक्र” को सैन्य बेड़े में कब शामिल किया गया था?
‘आईएनएसचक्र” को सैन्य बेड़े में 3 फरवरी 1988 में शामिल किया गया था| यह भारतीय सेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी थी|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *