हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 मार्च 2018

1. हाल ही में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम का नया विषय कहाँ पर शुरू किया गया है?
हैप्पीनेस पाठ्यक्रम का नया विषय दिल्ली में शुरू किया गया है| इस पाठ्यक्रम के तहत नर्सरी से आठवीं क्लास तक की हर क्लास में एक पीरियड हैप्पीनेस सब्जेक्ट का होगा अर्थात खुशियों की कक्षा आयोजित की जायेंगी|
2. हाल ही में किस तरह के विज्ञापन पर रोक लगाई गई है?
जंक फ़ूड और पेय पदार्थ के विज्ञापन पर रोक लगाई गई गई| इसके तहत कंपनिया बच्चों के कार्टून व अन्य चैनल्स पर किस भी तरह का जंक फ़ूड और पेय पदार्थ का विज्ञापन नही दिखा सकती है|
3. ‘क्रिप्टोकरेंसी’ क्या है?
डिजिटल करेंसी को ‘क्रिप्टोकरेंसी’ कहा जाता है| यह एक सामान्य तरह का डिजिटल पैसा है, जिसका उपयोग चीजों की खरीददारी या सेवा के उपयोग के लिए किया जाता है| क्रिप्टोकरेंसी एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के माध्यम से जुड़ा होता है, जिसका उपयोग इन्टरनेट के माध्यम से आम मुद्रा के स्थान पर वस्तु या सेवाओं को खरीदने के लिए किया जाता है|
4. ‘एनसीईआरटी’ क्या है?
‘एनसीईआरटी’ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद है| यह संगठन भारत में स्कूली शिक्षा से संबंधित सभी नीतियों पर कार्य करता है| इसकी स्थापना 1961 में विधालयी शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने की दृष्टि से की गई थी|
5. पृथ्वी-2 क्या है?
पृथ्वी-2 स्वदेश में निर्मित मिसाइल है| यह मिसाइल 500 से एक हजार किलोग्राम तक वजनी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है| यह मिसाइल 350 किमी तक जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम है| हाल ही इसका सफल परीक्षण किया गया है|
6. मदवूर वासु देवन नायर कौन थे?
मदवूर वासु देवन नायर कथकली के प्रसिद्ध नर्तक थे| इन्होनें इस शास्त्रीय नृत्य के जरिये रावण, दुर्योधन आदि के किरदार निभाए थे| इन्हें पद्मभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा केरल कला मंडलम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. झूलन गोस्वामी का संबंध किस खेल से है?
झूलन गोस्वामी का संबंध क्रिकेट से है| गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मुख्य तेज गेंदबाज की भूमिका निभाती है| 166 मैच खेल चुकीं झूलन गोस्वामी ने टेस्ट में 40 और टी-20 क्रिकेट में 50 विकेट ले चुकी हैं। हाल ही में झूलन गोस्वामी वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वालीं पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं।
8. हाल ही में वैश्विक सरकार शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
वैश्विक शिखर सम्मेलन दुबई में आयोजित किया गया है| यह शिखर सम्मेलन विश्वव्यापी सरकारों को भविष्य का आकार देने के लिए समर्पित एक वैश्विक मंच है| यह सम्मेलन भविष्य, प्रौधोगिकी और नवाचार के बीच एक ज्ञान विनिमय केंद्र है| यह मानवीय विकास में नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और अग्रदूतो के लिए एक विचार नेतृत्व मंच और नेटवर्किंग हब के रूप में कार्य करता है|
9. अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला कौन थी?
अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री आइलीन कॉलिन्स थी| कॉलिन्स ने 3 फरवरी 1995 में अंतरिक्ष शटल को संचालित किया था|
10. पिट्स नियामक अधिनियम कब लागू किया गया था?
पिट्स नियामक अधिनियम 2 फरवरी 1788 में लागू किया गया था| यह अधिनियम देश के प्रशासनिक सुधारों के उद्देश्य के लिए लागू किया गया था|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *