हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 मार्च 2018

1. हाल ही में अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में इंदिरा नूई को नियुक्त किया गया है| इंदिरा नूई इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है| वर्तमान में इंदिरा पेप्सिकों की चेयरमैन पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में “स्वच्छ भारत स्वच्छता पार्क” किस शहर में विकसित किया गया है?
“स्वच्छ भारत स्वच्छता पार्क” नई दिल्ली में विकसित किया गया है| यह पार्क विभिन्न सुरक्षित तकनीकी विकल्पों के बारें में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है|
3. राज शाह कौन है?
राज शाह व्हाइट हाउस के प्रमुख उप सचिव है| हाल ही में इन्होनें व्हाइट हाउस की नियमित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया है| राज शाह व्हाइट हाउस की नियमित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करने वाले पहले भारतवंशी है| शाह ने पिछले वर्ष नवम्बर में अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान एयर फ़ोर्स वन में भी प्रेस कांफ्रेस की थी|
4. नैंसी पेलोसी कौन है?
नैंसी पेलोसी कैलोफोर्निया के डेमोक्रेटिक सांसद है| हाल ही में इन्होनें अमेरिकी सदन में आठ घंटे से भी ज्यादा लम्बा भाषण देकर 108 पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है| इन्होनें गैर-दस्तावेजी युवा प्रवासियों को स्वदेश भेजने के बचाव में यह भाषण दिया था|
5. हाल ही में वाइतांगी डे कहाँ पर मनाया जा रहा है?
वाइतांगी डे न्यूजीलैंड में मनाया जा रहा है| यह दिवस प्रतिवर्ष 6 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस वाइतांगी संधि के जश्न के रूप में मनाया जाता है|
6. चीन के शैन्सी प्रांत में विनाशकारी भूकंप कब आया था?
चीन के शैन्सी प्रांत में विनाशकारी भूकंप 2 फरवरी 1556 में आया था| इस भूकंप में करीब 8 लाख 30 हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी|
7. भारत का पहला टॉकी कार्यक्रम कब शुरू किया गया था?
भारत का पहला टॉकी कार्यक्रम 5 फरवरी 1931 में शुरू किया गया था| इस कार्यक्रम को कृष्णा फिल्म कंपनी ने शुरू किया था| इस कार्यक्रम का नाम कृष्णा टॉकी प्रोग्राम नंबर 1 रखा गया था। इससे पूर्व देश की पहली बोलती फिल्म आलम आरा प्रदर्शित की जा चुकी थी|
8. रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण कब किया गया था?
रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण 5 फरवरी 1924 में रायल ग्रीनविच में किया गया था|
9. श्रीलंका में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
श्रीलंका में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है| श्रीलंका को 4 फरवरी 1948 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी| वर्तमान में श्रीलंका अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है|
10. मल्टनोमाह झरना कहाँ पर स्थित है?
मल्टनोमाह झरना अमेरिका के पोर्टलैंड में स्थित है| यह झरना 15 हजार वर्ष पहले घाटी में आई भयानक बाढ़ से बना था। बर्फीले पहाड़ों से रिसकर बहने वाले पानी ने अपना रास्ता बनाया और इस तरह यह झरना तैयार हुआ था| इस झरने के पास खड़ा होना बहुत मुश्किल होता है, क्योकि इसका पानी बहुत ठंडा होता है| सर्दियों में अगर तापमान अधिक गिर जाये तो झरने का पानी जम भी जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *