हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 मार्च 2018

1. हाल ही में किस देश में पहला हिन्दू मंदिर का निर्माण किया जा रहा है?
आबू धाबी में पहला हिन्दू मंदिर का निर्माण किया जा रहा है| यह मंदिर आबू धाबी के युवराज द्वारा दी गई जमीन पर बनाया जा रहा है| इस मंदिर में कृष्ण, शिव और अय्यपा (विष्णु) की मूर्तिया स्थापित होंगी| अयप्पा को विष्णु का एक अवतार बताया गया है और दक्षिण भारत खासकर केरल में इनकी पूजा की जाती है| इस मंदिर में एक रिसेप्शन, प्रार्थना कक्ष, प्रदर्शनी केंद्र, अध्ययन क्षेत्र, बच्चों और युवाओं के लिए खेलने का स्थान, किताबें और उपहार की दुकाने उपलब्ध होंगी| |
2. हाल ही में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के रूप में चंद्रशेखर कंबार को नियुक्त किया गया है| चंद्रशेखर कन्नड़ के प्रसिद्ध नाटककार, कवि, उपन्यासकार है| इन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
3. अस्मा जहाँगीर कौन थी?
अस्मा जहाँगीर पाकिस्तान की प्रसिद्ध वकील और मानवाधिकार कार्यकता थी| इन्होनें कुलभूषण मामलें में पाकिस्तान के विरुद्ध आवाज उठाई थी| अस्मा पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. हाल ही में “ग्रैड कॉलर” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“ग्रैड कॉलर” पुरस्कार से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है| श्री नरेन्द्र मोदी को यह पुरस्कार भारत एवं फलस्तीन के बीच संबंधो को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान निभाने के लिए दिया गया है| यह फलस्तीन का सर्वोच्च पुरस्कार है|
5. हाल ही में किस भारतीय ने ओशन 7 चैलेंज पूरा किया है?
भारत के युवा तैराक रोहन मोरे ने ओशन 7 चैलेंज पूरा किया है| रोहन मोरे इस चैलेंज को पूरा करने वाले भारत और एशिया के पहले तथा विश्व के नौवें तैराक है| ओशन 7 चैलेंज में 7 समुद्री चैनल्स को पार करना होता है|
6. हाल ही में राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेला किस राज्य में आयोजित किया गया है?
राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेला उत्तराखंड में आयोजित किया गया है| यह मेला ग्रामीणों में पुस्तक पढने की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है|
7. पंडित रविकशंकर को “कॉमनडियर डीला लिजंड डि ऑनर” पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?
पंडित रविकशंकर को “कॉमनडियर डीला लिजंड डि ऑनर” पुरस्कार से 12 फरवरी 2000 में सम्मानित किया गया था| “कॉमनडियर डीला लिजंड डि ऑनर” पुरस्कार फ़्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है|
8. अमेरिकी संसद ने इराक के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई की मंजूरी कब दी थी?
अमेरिकी के निचले संसद ने कुवैत को मुक्त कराने के लिए इराक के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई की मंजूरी 12 फरवरी 1991 में दी थी| संयुक्त राष्ट्र ने भी इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को चेतावनी दी थी- आप जितना जल्दी हो सके, कुवैत छोड़ दें, वर्ना सैनिक कार्रवाई होगी।
9. ईरान का एक विमान खुर्रमबाद एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्धटनाग्रस्त कब हुआ था?
ईरान का एक विमान खुर्रमबाद एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्धटनाग्रस्त 12 फरवरी 2002 में हुआ था| इस विमान हादसे में 119 लोगों की मृत्यु हो गई थी|
10. एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया कब भेजा गया था?
एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया 12 फरवरी 1998 में भेजा गया था| आर्टुकोविक पर 7 लाख लोगों की हत्या का मुकदमा चलाया गया था|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *