हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 मार्च 2018

1. हाल ही में विश्व की प्रथम स्वचालित पॉड्स सेवा किस देश में शुरू की गई है?
विश्व की प्रथम स्वचालित पॉड्स सेवा दुबई में शुरू की गई है| यह सेवा लघु और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए शुरू की गई है| यह पॉड्स 15 सेकंड में जुड़ने और अलग होने में सक्षम है| सभी पॉड्स में कैमरे और इलेक्ट्रो तकनीक के साथ आपस में जुड़ने एवं अलग होने में सक्षम है|
2. हाल ही में किस देश ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी कार्यक्रम की सदस्यता को अस्थाई रूप से त्याग दिया है?
तंजानिया ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी कार्यक्रम की सदस्यता को अस्थाई रूप से त्याग दिया है| तंजानिया सरकार ने अन्तराष्ट्रीय समुदाय द्वारा यह निर्णय शरणार्थियों के लिए मदद निधि जमा न करने की स्थिति में लिया है| तंजानिया बुरुंडी और कांगो शरणार्थियों के लिए सुरक्षित शरणार्थी स्थल माना जाता है|
3. ‘कथकली’ क्या है?
‘कथकली’ बेंगलुरु का प्रसिद्ध क्लासिकल नृत्य है, जिसमें कहानी के जरिये नृत्य किया जाता है| इस नृत्य में कलाकारों का पहनावा और मेकअप बहुत महत्वपूर्ण होता है|
4. हसन रूहानी कौन है?
हसन रूहानी ईरान के राष्ट्रपति है| रूहानी भारत की किसी मस्जिद में जुमे की नवाज अदा करने वाले पहले विदेशी राष्ट्र्यध्क्ष है|
5. सोमाया जिबार्ती किस देश की पहली महिला मुख्य संपादक थी?
सोमाया जिबार्ती सऊदी अरब की पहली महिला मुख्य संपादक थी| इन्हें 17 फरवरी 2014 में ‘सऊदी गजट’ अख़बार का मुख्य संपादक बनाया गया था|
6. हाल ही में डायटोना 500 रेस किस देश में आयोजित की गई है?
डायटोना 500 रेस अमेरिका में आयोजित की गई है| यह अमेरिका की सबसे प्रतिष्ठित रेस है| यह रेस व्यूअरशिप और प्राइज मनी में भी टॉप पर है। इसकी प्राइज मनी 128 करोड़ रु. है। 500 मील (805 किमी) की इस रेस में 200 लैप होते हैं। 26 रेस के बाद 16 रेसर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करते हैं। आखिरी 10 प्लेऑफ रेस में ये रेसर ट्रैक पर उतरते हैं। जो रेसर इन 10 रेसों में सबसे ज्यादा अंक हासिल करता है, वह ओवरऑल चैंपियन बनता है।
7. हाल ही में किस देश के खिलाडी ने विंटर ओलिंपिक में फिगर स्केटिंग में गोल्ड मेडल जीता है?
जापान के युजुरु हान्यू ने विंटर ओलिंपिक में फिगर स्केटिंग में गोल्ड मेडल जीता है| हान्यू 66 साल में लगातार दो विंटर ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले खिलाडी है| हान्यू 2013-14 और 16-17 में वर्ल्ड चैम्पियन भी रह चुके हैं। विंटर ओलिंपिक में अब तक 24 देश पदक जीत चुके हैं।
8. किस समझौते को कावेरी विवाद का कारण माना जाता है?
मद्रास-मैसूर समझौते को कावेरी विवाद का कारण माना जाता है| यह मद्रास प्रेंसीडेंसी और मैसूर राज के बीच यह विवाद था और दोनों के बीच पानी को लेकर समझौता भी हुआ था| उस समझौते को मद्रास-मैसूर समझौते के नाम से जाना जाता है| यह समझौता 1924 में किया गया था| हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को मिलने वाले पानी का हिस्सा घटाकर उसे कर्नाटक को दिए जाने का आदेश दिया है|
9. दुनिया के सबसे छोटे ग्रह प्लूटो की खोज कब की गई थी?
दुनिया के सबसे छोटे ग्रह प्लूटो की खोज 18 फरवरी 1930 में की गई थी| इस ग्रह की खोज अमेरिका के लोवेल ऑब्जर्वेंटरी के खगोलशास्त्री क्लाइड डब्ल्यू टॉमबॉ ने की थी। इनका मानना था कि सौरमंडल में यूरेनस और नेपच्यून के बीच डगमगाहट एक अज्ञात ग्रह के गुरुत्वकर्ष्ण के कारण होती है|
10. पंजाब नेशनल बैंक की शुरुआत कब की गई थी?
पंजाब नेशनल बैंक की शुरुआत 19 मई 1894 में की गई थी| इस बैंक को सबसे पहले लाहौर में शुरू किया गया था| यह भारत का पहला ऐसा बैंक था, जिसने पूरी तरह से भारतीय पूँजी के साथ काम शुरू किया था| इस बैंक की नींव एक सिख, एक पारसी, एक बंगाली और हिन्दुओं ने मिलकर रखी थी| पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है| इस बैंक का ब्रिटेन में बैंकिंग सहायक उपक्रम है| हांगकांग और काबुल में इसकी शाखाएँ और अल्माटी, शंघाई, और दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *