हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 मार्च 2018

1. हाल ही में किस राज्य में “अस्मिता योजना” शुरू की गई है?
महाराष्ट्र में “अस्मिता योजना” शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सस्ते दरों पर सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाना है|
2. हाल ही में राजस्थान का पहला डोम कहाँ पर स्थापित किया गया है?
राजस्थान का पहला डोम रावतभाटा में स्थापित किया गया है| इसका वजन 570 टन तथा व्यास 50 मीटर है| इसे स्थापित करने के लिए 200 टन सरिये का उपयोग किया गया है|
3. बीके गोयल कौन थे?
बीके योगल भारत के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट थे| बीके गोयल मुंबई के सरकारी जेजे हॉस्पिटल में कई साल तक कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हैड के रूप में अपनी सेवाएँ दी थी|हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. महंत महामंडलेश्वर भगवान दास महाराज कौन थे?
महंत महामंडलेश्वर भगवान दास महाराज उत्तराखंड में हरिद्वार के रामानंद आश्रम के पीठाधीश्वर थे| 1993 में राम जन्म भूमि आंदोलन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में किस फिल्म को ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
“थ्री बिलबोर्डस आउटसाइड एबिंग’ फिल्म को ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह अमेरिका के एक छोटे से कस्बे में हो रहे अन्याय पर कटाक्ष करती एक कॉमेडी फिल्म है|
6. एलेक्स ब्लैकवेल का संबंध किस खेल से है?
एलेक्स ब्लैकवेल का संबंध क्रिकेट से है| एलेक्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में उप कप्तान है| एलेक्स ने अपने करियर में 144 वनडे, 95 टी20 और 12 टेस्ट मैच खेले है| एल्केस ने अपनी कप्तानी ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 विश्व कप जितवाया था| हाल ही में इन्होनें संन्यास की घोषणा की है|
7. हाल ही में न्यूयॉर्क ओपन टेनिस का ख़िताब किसने जीता है?
न्यूयॉर्क ओपन टेनिस का ख़िताब दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडवरसन ने जीता है| केविन ने न्यूयॉर्क ओपन टेनिस के फाइनल मुकाबले में अमेरिकी के क्वैरी को 4-6, 6-3, 7-6, से हराकर यह ख़िताब जीता है| केविन ने 2015 के बाद से पहली बार कोई ख़िताब जीता है|
8. दुनिया के प्रथम स्थाई अंतरिक्ष स्टेशन मीर को कब स्थापित किया गया था?
दुनिया के प्रथम स्थाई अंतरिक्ष स्टेशन मीर को 20 फरवरी 1986 में स्थापित किया गया था| रूसी भाषा के “मीर’ शब्द का अर्थ “शांति’ और “विश्व’ होता है। मीर में सात से दस अंतरिक्ष यात्री रह सकते थे। इसके कैमरों से पृथ्वी की तस्वीरें भी भेजी जा सकती थी और धरती के नीचे खनिजों का पता लगाया जा सकता था। 23 मार्च 2001 को भारतीय समय दिन के 11:29 बजे न्यूजीलैंड और चिली के बीच के समुद्र में जलसमाधि के साथ इसका अंत हो गया था|
9. छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कब मनाई जाती है?
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती प्रतिवर्ष 19 फरवरी को मनाई जाती है| शिवाजी ने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी| इन्होनें प्राचीन हिन्दू राजनयिक प्रथाओं को पुनजीवित किया और फारसी के स्थान पर मराठी और संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया था| शिवाजी को एक कुशल रणनीतिकार और निपुण प्रशासक के रूप में याद किया जाता है|
10. विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व सामाजिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस विभिन्न सामाजिक मुद्दों, जैसे-बहिष्कार, बेरोजगारी तथा गरीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है| सामाजिक न्याय का अर्थ- लिंग, आयु, अक्षमता तथा संस्कृति की भावना को भूलकर समन समाज की स्थापना करना है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *