हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 अप्रैल 2018

1. हाल ही में भारत की पहली हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा कहाँ पर शुरू की गई है?
भारत की पहली हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा बेंगलुरु में शुरू की गई है| इस हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 7 यात्री बैठ सकते है| इस हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए यात्रियों को प्रति यात्री 3500 रूपये चुकाने होंगे| यह सेवा केवल 70 किलोमीटर की दूरी तक के लिए शुरू की गई है|
2. हाल ही में स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद विरोधी प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद विरोधी प्रमुख के रूप में भारतीय मूल के नील बसु को नियुक्त किया गया है| नील ‘नेशनल लीड फॉर काउंटर टेररिज्म और मेट्रोपॉलिटन पुलिस के विशेष अभियान के प्रमुख होंगे|
3. ‘सपोशी’ क्या है?
‘सपोशी’ एक मॉलवेयर है, जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर काबू कर सकता है और उन्हें डिस्ट्रीब्यूड डिनायल ऑफ़ सर्विस के हमलों के लिए इस्तेमाल कर सकता है| यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने अधिकार में करने और इन्हें बॉटस में परिवर्तित करने में सक्षम है| इसका उपयोग मुख्यत: डीडीओएस हमले के लिए किया जा सकता है|
4. “लांग मार्च 5 बी” क्या है?
“लांग मार्च 5 बी” वाहक रोबोट है| यह राकेट 25 हजार किलोग्राम पेलोड को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है| इससे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में परीक्षण माड्यूल लाने मदद मिलेगी| चीन इस राकेट को 2019 में अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा|
5. “मिलन-2018” क्या है?
“मिलन-2018” भारतीय सेना की अगुवाई में आयोजित किया नौसेना अभ्यास है| इसमें हिंद महासागर के 22 से ज्यादा देश हिस्सा लेंगे| यह अपनी तरह का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है| यह नौसेना अभ्यास पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किया गया है|
6. हाल ही में ताल मेमोरियल रैपिड शतरंज का ख़िताब किसने जीता है?
ताल मेमोरियल रैपिड शतरंज का ख़िताब भारत के विश्वनाथन आनंद ने जीता है| आनंद ने ताल मेमोरियल रैपिड शतरंज के फाइनल मुकाबले में इस्राईल के बोरिस गेलफैंड को हराकर यह ख़िताब जीता है|
7. हाल ही में दुनिया की सबसे पुरानी क्रास कंट्री स्कीइंग रेस किसने जीती है?
दुनिया की सबसे पुरानी क्रास कंट्री स्कीइंग रेस नॉर्वे के आंद्रेस निगार्ड ने जीती है| निगार्ड ने यह रेस 4:24:36 घंटे में जीती है| यह रेस 1922 में शुरू की गई थी।यह रेस प्रतिवर्ष मार्च में आयोजित की जाती है।
8. हाल ही में “विजन फॉर फ्यूचर” कार्यक्रम कहाँ पर आयोजित किया गया है?
“विजन ऑफ़ फ्यूचर” कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य भारत और रूस के बीच सहयोग के गतिशील अवसरों के साथ युवाओं को जोड़ना है|
9. सद्दाम हुसैन किस देश के पूर्व तानाशाह थे?
सद्दाम हुसैन इराक के पूर्व तानाशाह थे| हाल ही में इराक सरकार ने हुसैन के प्रशासन के अधिकारीयों की सम्पतियों को जब्त करने का आदेश दिया है| सद्दाम हुसैन को मानवता के विरुद्ध अपराध का दोषी ठहराए जाने के बाद 2006 में फांसी दे दी गई थी|
10. हाल ही में किस देश का एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्धटनाग्रस्त हो गया है?
रूस का एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है| इस दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई है| कुछ समय पहले रूस का एक ट्रांसपोर्ट विमान सीरिया में क्रैश हुआ था। इसमें 6 क्रू सहित 32 लोग मारे गए थे|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *