हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 मई 2018

1. हाल ही में किस राज्य में “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” शुरू की गई है?
दिल्ली में “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” शुरू की गई है| इस योजना के तहत निर्धन परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किये जायेंगे| यह योजना रसोई घरों से वायु प्रढूषण समाप्त करने तथा स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है|
2. हाल ही में “वन धन विकास केंद्र” की स्थापना किस राज्य में की गई है?
“वन धन विकास केंद्र” की स्थापना छतीसगढ़ में की गई है| इस विकास केंद्र को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य छतीसगढ़ क्षेत्र में वन उत्पादन की दर को बढ़ाना है| यह योजना जंगल में रहने वाले आदिवासियों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए तैयार की गई है, जिनके लिए माइनर फ़ॉरेस्ट प्रोडक्शन एकत्रित करना आजीविका का प्रमुख स्त्रोत है|
3. “भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग” क्या है?
“भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग” एक अर्ध न्यायिक सांविधिक निकाय है| “भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग” में एक अध्यक्ष और 3 सदस्य है| पहले इस आयोग में एक अध्यक्ष और 6 सदस्य होते थे| इस आयोग की स्थापना करने का उद्देश्य विभिन्न उद्योगों में प्रतिस्पर्धा को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाली प्रथाओं को समाप्त करना और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए व्यापार की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना है| इस आयोग की स्थापना अक्टूबर 2003 में की गई थी|
4. “उजहान” क्या है?
“उजहान” तमिलनाडु में लांच किया गया एक मोबाइल एप है| इस मोबाइल एप के माध्यम से किसानों को किसान फसल बीमा, उवर्रक और बीज भण्डारण केंद्र, कृषि उपकरण किराए केंद्र, जलवायु पूर्वानुमान जैसी सुविधाएँ प्राप्त होंगी| इस एप के माध्यम से नई टिशू कल्चर लैब जैसी योजनाओं पर उपलब्ध सब्सिडी के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होगी|
5. पीटर गुएनबर्ग कौन थे?
पीटर गुएनबर्ग जर्मनी के प्रसिद्ध भौतिकविद थे| इन्होनें डिजिटल डेटा स्टोरेज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया था| इन्हें यूरोपियन इनवेंटर ऑफ़ द ईयर तथा जर्मन प्रेसिडेंट्स फ्यूचर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हेमचन्द्र यादव कौन थे?
हेमचन्द्र यादव छतीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री थे| वर्तमान में हेमचन्द्र छतीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में ग्रेल्का फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
ग्रेल्का फेस्टिवल रूस में मनाया जा रहा है| सर्दियों के जाने के बाद जब वहां मौसम सामान्य होने लगता है, तब यह फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा युवा शामिल होते हैं और वे विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं|
8. केंद्र में एचडी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव कब हारी थी?
केंद्र में एचडी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव 11 अप्रैल 1997 में हारी थी| कांग्रेस के समर्थन वापस लेने के बाद अल्पमत में आई देवेगौड़ा सरकार के विश्वास मत के खिलाफ 292 सांसदों ने मतदान किया था, जबकि 158 सदस्य इसके पक्ष में थे। छह संसद सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। उनकी सरकार 10 महीने ही सत्ता में रह सकी थी|
9. विश्व होम्योपैथिक दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व होम्योपैथिक दिवस प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस डॉक्टर क्रिस्चियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| इस वर्ष होम्योपैथिक दिवस का विषय “नवाचार, विकास और प्रगति: चालीस वर्षों से विज्ञान की खोज” रखा गया है| यह दिवस होम्योपैथी के क्षेत्र में अनुसंधान के विकास करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा में विकास और शांति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *